उपायुक्त ने डलहौज़ी में नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज डलहौज़ी का दौरा कर आगामी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम, काउंटिंग सेंटर तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं तथा चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपमंडलाधिकारी नागरिक डलहौज़ी अनिल भारद्वावाज, तहसीलदार रमेश चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बंद रहेगी : बड़सर के कई गांवों में 13 को बंद रहेगी बिजली

बड़सर 12 सितंबर। विद्युत उपमंडल बड़सर में 13 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव टिक्कर राजपूतां, टिक्कर ब्राह्मणा, बुंबलू, हार, कोठी, कलौहण, ब्याड़, ननावां, संगारल, क्योटा, जंदराणा, घुमारली, नौहल, राईयां, नगैहरड़ा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यवस्था का केंद्रबिंदु विद्यार्थी : शिक्षा सचिव राकेश कंवर

स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चम्बा कॉलेज में सम्मेलन आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  सचिव मुख्यमंत्री, शिक्षा, ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे के निर्माण की तैयारी : 520 मीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण पर 65 करोड़ की रकम खर्च होगी

एएम नाथ। शिमला, 21 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे निर्माण की योजना धरातल पर उतारना शुरू हो गई ह। सुक्खू सरकार बाबा बालकनाथ मंदिर व टैक्सी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैर जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चंबा :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत गैर जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के...
Translate »
error: Content is protected !!