उपायुक्त ने ढल्ली क्षेत्र का दौरा कर चौक के आसपास सड़क को चौड़ा करने की संभावनाओं को तलाशने हेतु निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं विस्तृत जांच की

by

शिमला 29 जनवरी : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज ढल्ली चौक में सड़क को चौड़ा करने की संभावनाओं के दृष्टिगत क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में विभिन्न पहलुओं विस्तृत जांच की गई।
उल्लेखनीय है कि ढली चौक में सड़क को चौड़ा करने के कार्य को करने हेतु यह दौरा किया गया था ढल्ली चौक के चौड़ा होने से जहां यातायात समस्या से निजात मिलेगी वही रोज रोज लगने वाले जाम को भी रोका जा सकता है और सुचारू यातायात को प्रभावी बनाया जा सकता है।
उपायुक्त ने सभी हितधारकों के साथ इस संबंध में चर्चा की तथा कार्य को अंजाम देने के लिए सभी के सुझाव पर गौर किया।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, रोवे कॉरपोरेशन, हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा आरटीओ नगर निगम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान उपमंडलाधिकारी ग्रामीण बाबू राम शर्मा तहसीलदार ग्रामीण संजीव गुप्ता एवम राजस्व अधिकारी अन्य संबद्ध विभागों के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पहली बार बना ड्रैगन फ्रूट जैम : 500 से 5000 पौधों तक पहुंची खेती; किसानों को 50% सब्सिडी

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहली बार प्राकृतिक ड्रैगन फ्रूट से जैम तैयार किया गया है। राज्य सरकार के प्रोत्साहन और उद्यान विभाग की तकनीकी मदद से किसान उच्च मूल्य वाली फसलों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीएसएसएस होबार ने जिला स्तर पर SMC पुरस्कार में मारी बाज़ी

ब्लॉक में प्रथम के बाद अब जिला स्तर पर तृतीय स्थान, विद्यालय की बड़ी उपलब्धि टीम वर्क और समर्पण का परिणाम, GSSS होबार का फिर शानदार प्रदर्शन एएम नाथ। चम्बा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप लाने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे : कुलपति डॉ. अभिषेक जैन

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश परीक्षा प्रणाली को और दक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सिस्टम कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ – श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ने किया रक्त एकत्रित बीबीएन, 5 अप्रैल (तारा)...
Translate »
error: Content is protected !!