उपायुक्त ने नशामुक्त मंडी अभियान को सफल बनाने में की जनसहयोग की अपील

by
मंडी, 27 नवंबर।   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और जनता, तीनों के संयुक्त प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
अपूर्व देवगन ने जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में रह रहे लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे, जो नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संदिग्ध लोगों की गतिविधियों से स्थानीय निवासी भी परेशान रहते हैं और इस समस्या के उन्मूलन के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उपायुक्त ने बताया कि नशे के लेन-देन अथवा इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी उपायुक्त कार्यालय के ई-मेल: dcmandi33@gmail.com अथवा मंडी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर: 9317221001 पर दी जा सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने के लिए लोगों से निरंतर सहयोग की अपील करते रहे हैं। यदि किसी क्षेत्र में छापेमारी, पुलिस गश्त बढ़ाने या विशेष निगरानी की आवश्यकता हो, तो नागरिक बिना किसी भय या झिझक के सूचना दे सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 1000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ीः मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए अप्रैल में बीपीएल सर्वेक्षण फिर होगा शुरू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान ज्वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विपक्षी दल भाजपा ने किया सदन से वाॅकआउट – सीएम सुक्खू बोले- निष्पक्ष जांच होगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन के महाप्रबंधक व चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में गुरुवार को प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। विपक्षी दल भाजपा ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद आंधी में फंसा पायलट, घर की छत पर गिरा

एएम नाथ। जोगिंद्रनगर :  हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के पास, पहलून गांव में शनिवार सुबह एक पैराग्लाइडर पायलट आंधी की चपेट में आने से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, होमगार्ड ,आपदा मित्र तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा : DC एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई

भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित चंबा, 14 जून :   आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में आज चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!