उपायुक्त ने शिलारू, थरमेटी और भट्टाकुफर फल एवं सब्जी मंडियों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

by

शिमला : 29 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आगामी सेब सीजन को लेकर आज शिलारू, थरमेटी और भट्टाकुफर में फल एवं सब्जी मंडियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इनके कार्य को गति प्रदान करने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने शिलारू सब्जी मंडी के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने तथा सब्जी मंडी के पहुँच मार्ग को भी ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को लेकर भी अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने साथ लगती जमीन के लिए डंगा लगाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने थरमेटी सब्जी मंडी का निरीक्षण करते हुए धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को गति प्रदान करने और समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सब्जी मंडी के पहुँच मार्ग के कार्य को भी साथ-साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। आदित्य नेगी ने भट्टाकुफर मंडी का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी सुरेंद्र मोहन, एपीएमसी के अधिकारीगण, निर्माण कार्य में लगे लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री कुछ भी असंभव नहीं, 2027 में कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर करें शिमला ग्रामीण में कार्यकर्ता कामएएम नाथ। शिमला : पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ में कजरारी आंखों वाली माला बेचने वाली लड़की की चमकी किस्मत : फिल्म के लिए मिली इतनी फीस

महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और कजरारी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लोग उनकी मुस्कान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस शासन में भी अब योगी मॉडल : हिमाचल में रेहड़ी-पटरी, ढाबा मालिकों को लगानी होगी नेमप्लेट

रोहित भदसाली। शिमला  : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी अब ‘योगी मॉडल’ अपनाती नजर आ रही है. हिमाचल प्रदेश में भी अब यूपी की तरह रेहड़ी-पटरी और ढाबा मालिकों को दुकन के बाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी में सजा साहित्य का मंच, हिंदी विमर्श को मिली नई दिशा

हिंदी की व्यापकता और बदलती भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी जिला चंबा में “सलूणी साहित्य सम्मेलन–2026” का भव्य शुभारंभ एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धि...
Translate »
error: Content is protected !!