उपायुक्त ने हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कलोनी के रख-रखाव कार्यों का किया निरीक्षण

by

हरदासपुर चौक पार्क व राजस्व कलोनी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश

एएम नाथ। चम्बा    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्क में सोलर लाइट, आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए चारों ओर सुरक्षा दीवार और गेट लगाने के दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि पार्क में घूमने के लिए एक्वा प्रेशर पाथ भी बनाया जाएगा और पार्क की दीवारों पर स्वच्छता का सन्देश देती चित्र कला अंकित की जाएगी।
इस दौरान उपायुक्त ने हरदासपुर स्थित राजस्व कलोनी परिसर में चल रहे रख रखाव कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने परिसर में विशेष रूप से अपशिष्ट जल निकासी कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य को गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में आवारा पशुओं की रोक थाम के लिए चारों ओर सुरक्षा दीवार तथा गेट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कलोनी व स्थानीय लोगों के लिए बने साझा गेट का स्थान बदलने के निर्देश दिए, ताकि दोनों की प्रवेश व्यवस्था अलग-अलग हो सके। उपायुक्त ने राजस्व कलोनी परिसर में रह रहे कर्मचारियों व अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और समय समय पर परिसर की साफ सफाई करते रहने का सुझाव भी दिया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक अभियंता डीआरडीए उपेंद्र शर्मा, अर्थशास्त्री डीआरडीए विनोद कुमार, ज़िला नाजर प्रवीण मेहता, उपायुक्त के निजी सहायक जोगिंदर पाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़ें काला चिट्ठा -जंगल में 52 किलो सोना, 10 करोड़ छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चला पता – कॉन्स्टेबल ने कैसे कमाई बेशुमार दौलत

भोपाल के जंगल की जिस लावारिस इनोवा गाड़ी से 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना बरामाद हुआ है। उसके मालिक का पता चल गया है। कोई और नहीं उसका मालिक आरटीओ का वही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रेयांश व स्वजन्या गोस्वामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित

एएम नाथ। चम्बा : कांगड़ा में खेली गई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्रेयांश ठाकुर पुत्र मंजीत ठाकुर गाँव लडोह पंचायत भनौता और स्वजन्या गोस्वामी पुत्र संतोष नाथ मोहल्ला माई का बाग़ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
Translate »
error: Content is protected !!