फगवाड़ा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के सिर में लगी गोली, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

by

फगवाड़ा :पंजाब के फगवाड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह घटना गुरु नानकपुरा इलाके में हुई, जहां गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतक की पहचान करमजीत सिंह संधू, पुत्र सरदार चरणजीत सिंह संधू, निवासी गुरु नानकपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, उन्होंने अचानक कमरे से गोली की आवाज सुनी. अंदर जाकर देखा तो करमजीत सिंह खून से लथपथ पड़े थे. परिवार का कहना है कि उन्हें यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि गोली कैसे चली और यह हादसा था या कुछ और !!

पुलिस सेवा में लंबा अनुभव

जानकारी के अनुसार, करमजीत सिंह संधू लंबे समय तक फगवाड़ा पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) के रूप में तैनात रहे. इलाके के लोगों में उनकी अच्छी पहचान और प्रतिष्ठा थी. पूर्व पार्षद और सीनियर अकाली नेता ठेकेदार बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक गुरु नानकपुरा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान भी थे और समाज सेवा के कामों में सक्रिय रहते थे. उनकी मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. कमरे से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध दस्तावेज नहीं मिले हैं. परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच करने में जुटी है. डीएसपी ने बताया कि फिलहाल यह तय नहीं है कि यह खुदकुशी है, हादसा है या कोई अन्य वजह. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से स्थिति स्पष्ट होगी।

इलाके में तनाव और सवालों की बौछार :  इस घटना के बाद गुरु नानकपुरा इलाके में लोग सदमे में हैं. कई लोग मानते हैं कि करमजीत सिंह शांत, मिलनसार और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले व्यक्ति थे, इसलिए उनकी अचानक मौत ने सबको झकझोर दिया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था सेवा सदैव रहती है तत्पर : खन्ना

एम.बी.ए. की पढ़ाई के लिए संस्था सेवा द्वारा जारी चेक खन्ना ने तनु रानी को सौंपा  होशियारपुर 27 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल बागपुर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत : राज्य की शिक्षा प्रणाली में पंजाब सरकार कर रही है क्रांतिकारी सुधार : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 17 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार करने के लिए सख्त मेहनत के साथ...
article-image
पंजाब

आसमान में सजा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व का अलौकिक दृश्य : पड्डी सूरा सिंह में कीर्तन समागम और भव्य ड्रोन शो, डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संगत को दी प्रकाश पर्व की बधाई

गढ़शंकर  : हलका गढ़शंकर के गांव पड्डी सूरा सिंह में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा वर्षभर करवाए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक समागमों की श्रृंखला...
article-image
पंजाब

मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय समक्ष किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 7 जुलाई: पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त मुलाजिम मंच के आह्वान पर मंगलवार को तहसील गढ़शंकर और जिला शहीद भगत सिंह नगर के सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों ने स्थानीय बिजली...
Translate »
error: Content is protected !!