उपायुक्त ने हरदासपुर, मुगला व करियां में जल निकासी व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

by

एनएचएआई एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के तहत मोहल्ला हरदासपुर, मुगला तथा करियां इत्यादि स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था के उन्नयन एवं सुधार कार्यों को लेकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के स्थानीय अधिकारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधार को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुकेश रेप्सवाल ने उपमंडलीय प्रशासन को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जल निकासी नालियों के आसपास हुए अतिक्रमण एवं लोगों द्वारा रखी गई घर निर्माण सामग्री को तुरंत हटाया जाए।
उपायुक्त के समक्ष राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी साझा की तथा मौके पर उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया।
सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह,
उपमंडलाधिकारी चंबा चिराग शर्मा, एनएचएआई के डीएम यशवंत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए 9-10 नवंबर को विशेष अभियान दिवस: डीसी हेमराज बैरवा

काँगड़ा के समस्त शिक्षण संस्थानों में 13 नवंबर को हेल्पडेस्क होंगे स्थापित एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 07 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30-35 वर्षों पुरानी भनौता बस सेवा बंद : ग्रामीणों में बढ़ा रोष महिलाओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी, HRTC से बहाली की मांग

बस सेवा शुरू न होने पर जिलाधीश चंबा को सौंपा जाएगा ज्ञापन : ग्रामीण एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनौता एवं चनेड के लिए पिछले 30-35 वर्षों से संचालित हो रही HRTC की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश की सरकार ने की शुरुआत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
Translate »
error: Content is protected !!