उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

by

समस्त जिला वासियों से सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का किया आव्हान

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी, पत्नी संजीव, निवासी गांव कलेला, ग्राम पंचायत धीमला, के परिवार को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सुरक्षा योजनाएँ कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करती हैं। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रतिवर्ष मात्र 20 रुपए तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 436 रुपए में नामांकन किया जा सकता है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सराहा तथा जनसाधारण से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की सुरक्षा बीमा योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।
इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने बताया कि मृतका कविता देवी ने 15 जून 2014 को शाखा राख में अपना बचत खाता खुलवाया था तथा 8 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन किया था।
उन्होंने बताया कि 26 अगस्त 2025 को क्षेत्र में भारी वर्षा के दौरान घर के समीप चट्टान गिरने से कविता देवी की मृत्यु हो गई थी। मृतका के पति ने बताया कि बैंक द्वारा निर्धारित आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत मात्र 3 माह के भीतर मुझे आज यह बीमा राशि उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल द्वारा प्रदान की गई।
इस दौरान जिला अग्रणी बैंक अधिकारी डी.सी. चौहान व क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रजनी पाटिल बनीं हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी : प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की तैयारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बीती रात जारी पत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 2 बार डिजिटल अरेस्ट रखा : उड़ा ले गए 1 करोड़ 6 लाख रुपये

पंचकूला  : हरियाणा के पंचकूला में हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफसर को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 6 लाख रुपये ठग लिए. हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ककीरा-कटलू संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 8 करोड़ : पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार क्षेत्र – कुलदीप सिंह पठानिया

आपदा प्रभावित सात परिवारों को 9 लाख 40 हजार राशि के स्वीकृति पत्र वितरित चंबा, 9 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बगढार...
Translate »
error: Content is protected !!