उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उपमंडल चुराह के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरोड़ी, चान्जु तथा देहरोग के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की वर्तमान स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तथा पुनर्वास एवं राहत कार्य में तेजी लाने का भी आश्वासन दिया
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा क्षतिग्रस्त ग्रामीण संपर्क मार्गों की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ग्रामीण स्तर पर आवश्यक कार्यों को शुरू करने के भी निर्देश दिए।


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और आमजन की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुकेश रेपसवाल ने आपदा से हुई क्षति की दीर्घकालिक समाधान को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक चुराह अंकुर ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमा, तहसीलदार आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सदन में गूंजा स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा पहले बदनाम करो, फिर बंद करो, ये सरकार की राजनीति का मॉडल : डॉ. जनक राज

भरमौर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल एएम नाथ। शिमला :  भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज विधानसभा सदन में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई : जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल को सराहा, नए अध्यक्ष का किया अभिनंदन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके अत्यंत सफल, सशक्त और संगठनात्मक रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। चंबा  : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता  वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ती गर्मी में रखें अपना ख्याल, सतर्क रहने की हिदायत, जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाज़री

ऊना : पिछले कुछ दिनों से जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं/लू चलने के आसार दिख रहे है। इस संबध में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं...
Translate »
error: Content is protected !!