उपायुक्त राघव शर्मा ने किया कटौहड़ कलां में पौधारोपण

by

ऊना :10 अगस्त 2022- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कटौहड़ कलां स्थित गौशाला परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा संचालित इस गौशाला परिसर में आम, जामुन, आंवला, गलगल सहित कई सजावटी किस्मों के 150 से अधिक पौधे भी लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन चिंतपूर्णी मंदिर न्यास, जिला रेडक्रॉस सोसायटी तथा वन विभाग ने मिल कर किया। पौधारोपण कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब तथा राजकीय उच्च विद्यालय बदाऊं के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के महत्त्व बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया लगाए गए पौधों को नियमित अंतराल में निरीक्षण करें, ताकी लगाए गए पौधे पूरी तरह कामयाब हो सकें। उन्होंने कटौहड़ कलां गौशाला में संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार, चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल व एसडीओ आरके जसवाल, ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के प्रधान विजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत 20 घायल : कैंटर ने रात एक वजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह कुचला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र की शिवालिक की पहाडिय़ों में स्थित गांव बस्सी मेंं श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसमें सात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला की तीन सड़कों का किया निरीक्षण : गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध पूर्ण होंगी परियोजनायें : विक्रमादित्य सिंह*

धर्मशाला :  लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्या सिंह  शुक्रवार को वरिष्ठ लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाथरी गांव पहुंचे। लोगों के मुताबिक थाथरी गांव में पहली बार मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुख्यमंत्री सुक्खू की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी : देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया- डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ : शिमला ।  06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल...
Translate »
error: Content is protected !!