उलझी दिल्ली लाल किले धमाके की गुत्थी.. गुरुग्राम से पुलवाम तक कैसे पहुंची i20 कार …जानिए

by

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है. इस i20 कार का पहला मालिक गुरुग्राम का मोहम्मद सलमान निकला है. पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह कार कई बार हाथ बदलते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तक पहुंची थी, और आखिरकार दिल्ली में धमाके में इस्तेमाल हुई. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसे औपचारिक रूप से आतंकी हमला नहीं कहा है, लेकिन जांच के रुख से यही संकेत मिल रहे हैं।

कार की बिक्री का सिलसिला
आपको बता दें कि जांच में पता चला है कि मोहम्मद सलमान ने यह i20 कार करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी. इसके बाद देवेंद्र ने यह कार अंबाला में किसी व्यक्ति को बेच दी. वहां से यह वाहन पुलवामा के तारिक नाम के व्यक्ति तक पहुंचा. अब पुलिस इस पूरी चेन को ट्रेस कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर कार किसने खरीदी और किसने इसमें विस्फोटक सामग्री रखी।

कार के पहले मालिक से पूछताछ
धमाके के बाद दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने कार के पहले मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सलमान गुरुग्राम के शांति नगर इलाके में रहा करता था. पुलिस ने उस मकान मालिक दिनेश और उसके परिवार से भी पूछताछ की, जिनके घर में सलमान 2016 से 2020 तक किराए पर रहा था. दिनेश की मां वीरवती ने बताया कि पुलिस उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए ले गई है।

किराए के मकान पर रहता था सलमान
वीरवती ने कहा, ‘हमने अपना मकान 2015 में बनाया था, और सलमान अगले साल हमारे यहां किराए पर आया था. वह अपनी पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ रहता था. चार साल रहने के बाद उसने अपना फ्लैट खरीद लिया और वहीं चला गया.’ परिवार का कहना है कि उसके जाने के बाद से उनका सलमान से कोई संपर्क नहीं रहा।

अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि
धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस का मानना है कि इस कार को जानबूझकर चुना गया ताकि इसके असली मालिकों तक पहुंचना मुश्किल हो. कई हाथों में गुजरने के कारण इसका ट्रैक रखना कठिन हो गया है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच रही हैं कि क्या यह कार किसी आतंकी साजिश का हिस्सा थी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के लिए इस्तेमाल की गई. फिलहाल, फॉरेंसिक टीम और एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के अधिकारी भी इस मामले में सक्रिय हैं और कार के रजिस्ट्रेशन ट्रेल, मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।

घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा
लाल किला धमाके की जांच अब उस दिशा में बढ़ रही है जहां यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लग रही है. गुरुग्राम से पुलवामा और फिर दिल्ली तक पहुंची यह कार कई रहस्यों को अपने साथ समेटे हुए है. पुलिस सभी कड़ियों को जोड़कर यह समझने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ एक हादसा था या देश की राजधानी को दहलाने की सुनियोजित कोशिश।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

AC का कंप्रेसर फटने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

एएम नाथ । बद्दी (सोलन) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में यह हादसा हुआ। एसी यूनिट स्थापित करते समय कंप्रेसर फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एमए इतिहास के छात्र मोहित चौधरी को यूजीसी जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया सम्मानित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एमए इतिहास के छात्र मोहित चौधरी को यूजीसी जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा श्री राम सेवक सभा रजि: के प्रधान श्री रमेश मेहता को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर में पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री राम सेवक सभा रजि: होशियारपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार सत्ता मिलने से बढ़ता है अहंकार, इसलिए सत्ता बदलने की परंपरा रहनी चाहिए जारी- प्रियंका गांधी

कांगड़(हरोली) कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा डबल इंजन, डबल इंजन बोलकर रिपीट को गिड़गिडा रही है, लेकिन 5 साल तक भाजपा ने इंजन में तेल ही नहीं डाला। जो...
Translate »
error: Content is protected !!