उसूलों से कोई समझौता नहीं : बीजेपी विधायक अदिति सिंह की एक पोस्ट से रायबरेली की सियासत गरमा गई

by

रायबरेली  : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत बीजेपी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली सीट पर कमल खिलाने के लिए हर मोर्चे पर काम कर रही है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह की टक्कर हैं, लेकिन कहीं ना कहीं रायबरेली के अंदर दिनेश प्रताप सिंह के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनों की भितरघात की है, जो अब खुलकर सामने आ चुकी है।

दरअसल, रायबरेली की सदर सीट से बीजेपी विधायक अदिति सिंह की एक पोस्ट से सियासत गरमा गई है। अदिति सिंह ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में फोटो के साथ लिखा कि ‘उसूलों से कोई समझौता नहीं’। यह पोस्ट ऐसे वक्त में की गई है, जब दिनेश सिंह को लेकर अदिति सिंह पूरी तरह से साइलेंट मोड में हैं।

अदिति सिंह जो कि बाहुबली अखिलेश सिंह के बेटी हैं, उनके दिनेश प्रताप सिंह के साथ रिश्ते जगजाहिर हैं। ऐसे में रायबरेली से नामांकन के दिन भी अदिति सिंह, दिनेश प्रताप सिंह के साथ नजर नहीं आई थीं।

खुलकर सामने आया मतभेद

बताया जा रहा है कि अदिति सिंह ने बीजेपी में अपना एक अलग गुट तैयार कर रखा है, जिसमें वो तमाम नेता शामिल हैं, जिनकी दिनेश प्रताप सिंह के साथ नहीं बनती। मालूम हो कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से अदिति की अदावत उनके पिता के रहते हुए चली आ रही है। जिसका असर इस लोकसभा चुनाव में साफ दिखाई दे रहा है।

चुनाव प्रचार से बनाई दूरी :   यहां तक दिनेश प्रताप सिंह के साथ अदिती सिंह ने अब तक चुनाव प्रचार नहीं किया। इसी के साथ दो-दो बार रायबरेली आ चुके डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ भी अदिति सिंह मंच पर नहीं दिखी। वहीं भूपेंद्र चौधरी के कार्यक्रम से भी अदिति सिंह ने दूरी बनाई थी। ऐसे में चुनाव से पहले दिनेश प्रताप सिंह और अदिति सिंह के बीच साफ मतभेद दिख रहा है।  इससे पहले इन दूरियों को कम करने के लिए यानी भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से नाराज चल रहे विधायकों को मनाने के लिए यूपी भाजपा भूपेंद्र चौधरी ने अदिति सिंह से मुकाता की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पहले पार्टी कार्यालय पर बैठक की, उसके बाद सदर विधायक से मिलने उनके लालूपुर स्थित उनके आवास पहचे थे, लेकिन उस मुलाकात का कोई असर नहीं दिख रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भारी बारिश के के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों बम पानी घुस गया तो आधा दर्जन सड़के पानी मे वह गई : आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल खराब

गढ़शंकर : गढ़शंकर सब डीविजन में भारी बारिश के चलते सब डिविजन गढ़शंकर के दर्जनों गांव पानी में घुस गया तो अद्धा दर्जन सड़को को पानी साथ ही वहां कर ले गया।  आधा दर्जन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार शीघ्र ही सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी…. पूर्व भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 1000 करोड़ रुपये के बना दिए भवन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की करसोग में तिब्बन और पांगणा बनेंगे सीबीएसई स्कूल, तीन पटवार सर्कल भी खुलेंगे.. एएम नाथ। करसोग :  मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे एक्टर की स्टेज पर अचानक मौत

एएम नाथ । चंबा : चंबा में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां 70 वर्षीय अभिनेता अमरेश महाजन की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते समय हृदय गति रुकने से मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!