उस्ताद बलदेव कृष्ण को आवारा कुत्तों ने घायल कर दिया : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार परन्तु प्रशासन बेखबर 

by
गढ़शंकर,  7 मई :  शहर की दीप कॉलोनी की गली नंबर 2 के निवासी आवारा कुत्तों के आतंक से काफी परेशान हैं। क्योंकि ये आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और पिछले दिन भी यहां के निवासी उस्ताद बलदेव कृष्ण को इन आवारा कुत्तों ने घायल कर दिया था। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि आवारा कुत्तों के डर से बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि ये आवारा कुत्ते लोगों को काटने के लिए उनके पीछे दौड़ते हैं। बीते दिनों पूर्व उपमंडल शिकायत निवारण समिति के सदस्य हरजीत सिंह नागपाल जब वहां से गुजर रहे थे तो इन आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। लेकिन सौभाग्य से वह बच गए। आज हरजीत सिंह नागपाल ने मोहल्ला निवासियों के साथ मिलकर नगर कौंसिल गढ़शंकर के ईओ को लिखित रूप से शिकायत दी है और जल्द  समस्या का समाधान करने को कहा। इस बारे मे जब नगर कौंसिल के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा इतनी पंजाब विरोधी है कि इनका बस चले तो राष्ट्रीय गीत में से पंजाब का नाम ही हटा दें: मुख्यमंत्री

हम खज़़ाना खाली नहीं कहते, खज़़ाना भरने में विश्वास रखते हैं: मुख्यमंत्री हम नई तकनीक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के द्वारा लोगों के पैसों की बचत कर रहे हैं: मुख्यमंत्री चंडीगढ़, 29 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मुफ्त कोचिंग ले रही छात्राओं के साथ डिप्टी कमिश्नर ने किया संवाद

होशियारपुर, 21 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिला प्रोग्राम अधिकारी के नेतृत्व में उदय अकादमी (ज्ञानम) के माध्यम से होशियारपुर जिले की 70 लड़कियों को एसएससी, यूपीएससी, आईबीपीएस, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान...
पंजाब

हादसों के लिए जिम्मेवार विभागों व व्यक्तियों को पता लगाने के लिए कमेटी गठित : कमेटी हादसे रोकने के लिए कदम उठाने के सुझाव भी देगी

गढ़शंकर । जिलाधीश होशियारपुर दुआरा चरण छों गंगा श्री गुरु रविदास महाराज व तप अस्थान श्री गुरु रविदास दास महाराज, श्री खुरालगढ़ साहिब के निकटवर्ती क्षेत्रों में हुए हादसों होने के कारणों व इसके...
article-image
पंजाब

जालंधर रेप और मर्डर केस में पुलिस की लापरवाही की जांच तेज, पीड़िता के परिवार से मिली एनसीडब्ल्यू की टीम

जालंधर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश पर नेशनल कमीशन फॉर विमेन (एनसीडब्ल्यू) की एक टीम जालंधर रेप-मर्डर केस में 13 साल की पीड़िता के परिवार से मिली ताकि मामले...
Translate »
error: Content is protected !!