ऊना जनमंच में प्राप्त हुई कुल 35 जन समस्याएं, अधिकतर का मौके पर ही निपटारा

by
प्री-जनमंच में 20 और मौके पर 15 समस्याएं प्राप्त हुईं, सरवीण चौधरी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
ऊना:  हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन आज ऊना विस क्षेत्र के तहत चंद्रलोक कॉलोनी में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। इस कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनमंच में कुल 35 जनसमस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। प्री-जनमंच गतिविधियों के दौरान 20 समस्याएं प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 7 शिकायतें और 13 मांग पत्र रहे। जबकि मौके पर कुल 15 जनसमस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें 9 शिकायतें और 6 मांग पत्र शामिल हैं।
प्राप्त हुई कुल 15 जनसमस्याओं में से तीन शिकायतें व एक मांग जिला प्रशासन से रही, पुलिस से संबंधित दो शिकायतें, पीडब्ल्यूडी से एक मांग, एनएचएआई से संबंधित एक शिकायत, बिजली विभाग से एक मांग, जल शक्ति विभाग से संबंधित एक शिकायत व दो मांग पत्र, पंचायती राज विभाग के संबंधित एक शिकायत, एपीएमसी के संबंधित एक शिकायत तथा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित एक शिकायत रही।
जनमंच में कुल 35 लोगों ने अपनी स्वस्थ्य जांच करवाई और दो व्यक्तियों ने अपने टेस्ट भी करवाए। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने पोषण पखवाड़ा के तहत जनमंच कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म अदा कराई, जबकि 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। सरवीण चौधरी ने उपस्थित व्यक्तियों को पोषण शपथ भी दिलाई।
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ऊना की गरिमा योजना के तहत बेटियां गोद लेने वाले दो परिवारों तथा अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेने वाले दो परिवारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने 21-21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उत्कृष्ठ कार्य करने वाली जिला ऊना की 6 बेटियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उनकी उपलब्धियों को दर्शाने वाले बोर्ड भी प्रदान किए गए। लाभार्थियों में डॉ. रीवा सूद, डॉ. अदिति शर्मा, शिवांगनी सिंह, डॉ. ममता, डॉ. परमजीत कौर तथा सब लेफ्टिनेंट सिमरन ठाकुर शामिल रहे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरमेश प्रभाकर, जिलाधीश ऊना राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा सहित सभी अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अदालत के फैसलों को लागू न करने से हाईकोर्ट नाराज : अधिकारियों को लगाई फटकार

रोहित भदसाली।  शिमला ;   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतिम रूप ले चुके अदालती फैसलों को लागू न करने पर सरकार के आला अधिकारियों के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अनेकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन और मित्रवादी राजनीति का वर्चस्व : जयराम ठाकुर

नगर निगम के नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ महिलाओं का हक भी छीन रही सुक्खू सरका एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम शिमला में घटित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लो ब्लड प्रेशर, बिगड़ती हालत… किसान नेता डल्लेवाल की हालत पर डॉक्टरों ने जताई चिंता डॉक्टरों ने कहा-स्थिति चिंताजनक

खनौरी बॉर्डर :  किसानों के मुद्दों पर विचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब, सेक्स की गोली और गर्लफ्रेंड. रात में कमरे से निकल छटपटाने लगा युवक…..मौत

गवालियर : होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!