ऊना जिला में विद्यालयों के समय में बदलाव : 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी : विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं

by

 ऊना :  ऊना जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की परिस्थितियों के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया।  उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सरकारी और निजी दोनों तरह के विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी। नियमित कक्षाएं पूर्व में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चल रही थीं‍।

ऊना के उपायुक्त ने बताया कि जिले में कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने उच्च शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक की सिफारिशों के बाद विद्यालयों के समय में बदलाव करने का फैसला किया।  उन्होंने बताया कि जिस एक घंटे की कटौती की गयी है, उसे प्रार्थना सभा और दोपहर के भोजन के लिए मिलने वाले समय को हटाकर पूरा किया जाएगा।  ऊना जिले में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है।मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार सुबह ऊना का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी तक राज्य की निचली पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प – रोहित ठाकुर।

शिक्षा मंत्री ने धर्मपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत। एएम नाथ।  धर्मपुर (मंडी) 16 अक्तूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था वह 11 साल में मोदी ने कर दिखाया : जय राम ठाकुर

11 वीं से चौथी अर्थ व्यवस्था मोदी सरकार की मेहनत और नेतृत्व कुशलता का परिणाम साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री को बधाई, देशवासियों को शुभकामनाएं एएम नाथ। मंडी  : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं में हुए फेल, कभी बेचते थे अगरबत्ती : जानिए कौन हैं UPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले मनोज सोनी?

नई दिल्ली :  यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सड़क पर अगरबत्ती बेचने से लेकर यूपीएससी के चेयरमैन तक का मनोज सोनी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य एवं संस्कृति का संवर्द्धन ही सांस्कृतिक परिषद का उद्देश्य – अजय यादव

सोलन : ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां कोठों स्थित कला केन्द्र में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। अजय कुमार यादव ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!