ऊना जिले में हर घर पर तिरंगा : जिलाधीश ने कहा घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाएगा

by

13-15 अगस्त तक जिला ऊना के हर घर व सरकारी भवन में लगाया जाएगा तिरंगा झंडा
ऊना: 19 जुलाईः भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ के तहत ऊना जिले में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता तय बनाने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम छेड़ी जाएगी। इसके जरिए सभी जिलावासियों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज अभियान के संदर्भ में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
डीसी ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक ऊना जिले में कुल 1,10,332 घर हैं तथा एक व्यापक मुहिम छेड़ कर हर पंचायत, हर गांव तथा हर घर तक अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा और सभी को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदार बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के तहत हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन लोगों को नाममात्र कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएगा, जो कपड़े से बना होगा। अलग-अलग आकार के ध्वज की कीमत अलग होगी, लेकिन ये कीमत बहुत कम रहेगी। इसे वसूलने के पीछे उद्देश्य है कि लोगों को सहभागिता का एहसास हो।
उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए संबंधित एसडीएम उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में झंडों का वितरण बीडीओ तथा शहरी क्षेत्रों में ईओ करेंगे। इनके वितरण में पंचायती राज संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उचित मूल्य की दुकानों तथा पूर्व सैनिकों का सहयोग लिया जाएगा। झंडों के वितरण के बाद इन्हें सभी स्थान तथा सही तरीके से लगाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगे ध्वज के उपयोग के सही नियमों के बारे में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शहरी निकायों के वार्ड सदस्यों तथा स्कूली बच्चों को अवगत करवाया जाएगा।
झंडे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें फोटो
राघव शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोग झंडे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद सभी लोग झंडों को उतार कर सुरक्षित रख लें तथा किसी भी सूरत में तिरंगे ध्वज का अपमान नहीं होना चाहिए।
प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही तिथियां निर्धारित होंगी। आयोजनों के जरिए प्रत्येक व्यक्ति में हिमाचली होने के सम्मान के भाव को बल देने के प्रयास किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले इन आयोजनों में राज्य की गौरवमयी यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में 75 वर्षों का सफर दर्शाती प्रदर्शनी सहित अन्य आयोजन होंगे। प्रदेश के विकास और प्रगति में राज्य के लोगों के योगदान को दिखाने की भी कोशिश होगी।
उन्होंने कहा कि 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के सभी विकास खंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रतिदिन दो कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें 5000 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित होंगे।
बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सभी एसडीएम, सभी बीडीओ तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-
#himachalpradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय एक बार फिर मातृशक्ति के साथ छल करने का प्रयास कर रही है सरकार : माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सम्मान निधि के नाम पर एक बार फिर से प्रदेश की मातृशक्ति के साथ धोखा कर कर रही है। चुनावों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युद्ध नशियां विरुद्ध ?…. एसएचओ और एएसआई को नशा का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 1 अप्रैल : पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के लिए ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तहत पंजाब पुलिस नशे के तस्करों को पकड़ रही हैं तो दूसरी और कुछ पुलिस अधिकारी पंजाब सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुंदरनगर में नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र*

*कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल* एएम नाथ।  सुंदरनगर, 2 मई । नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न वार्डों से कुल 13 उम्मीदवारों ने अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुत्तों ने भगाया, खेत में भागे : ट्रैक-स्पाइक्स-डाइट की कमी….फिर भी 10.09 सेकेंड में 100मी बनाया रिकॉर्ड

रांची :  बिरसा मुंडा स्टेडियम में 25 साल के पंजाब के एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने जैसे ही 10.09 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया,तबसे ही जालंधर के गांव पटियाल में उनके और उनके कोच सरबजीत सिंह-हैप्पी...
Translate »
error: Content is protected !!