ऊना मे दीवार निर्माण को लेकर 2 पक्षों में विवाद बहू को बचाने गए बुजुर्ग ससुर की मौत

by

एएम नाथ। ऊना : ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर 2 पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। रविवार को अम्ब पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है

जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद घर के सामने बनाई जा रही एक दीवार को लेकर भड़का था। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में स्थानीय निवासी मधु बाला ने बताया कि उनके पड़ोसी घर के सामने एक दीवार का निर्माण कर रहे थे। मधु बाला ने जब पड़ोसियों से दीवार को थोड़ा पीछे हटाकर बनाने का आग्रह किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने और मामला शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी।
शिकायतकर्ता मधु बाला का आरोप है कि बहस के दौरान पड़ोसी महिला उग्र हो गई और उसने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अपनी बहू को बचाने और मामले को शांत करने के लिए जब उनके 85 वर्षीय ससुर आगे आए, तो आरोप है कि पड़ोसी महिला ने उन्हें भी धक्का दे दिया। धक्का लगने और गिरने के कारण बुजुर्ग को चोटें आईं गहरी चोट आने से बुजुर्ग की मौत हो गई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 राज्यों व एक UT में चुनावी बिगुल : कब कहां होंगे चुनाव? ECI ने दिए सारे अपडेट

नई दिल्ली : देश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी घोषणा आज हुई है। चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीबीएमबी तलवाड़ा में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया एआई प्रशिक्षण

आधुनिक तकनीक से कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर, डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के प्रति किया जागरूक राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 24 अक्टूबर। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), तलवाड़ा की ओर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग की टीम ने किए 6 गिरफ्तार : गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व गोह के नौ पंजे बरामद :

चंबा :   संरक्षित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए हैं।  वन विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर खौफनाक हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग; तीन डिब्बे जलकर खाक

सरहिंद : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. यह घटना सरहिंद जंक्शन के पास हुई और शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से...
Translate »
error: Content is protected !!