ऊना में 20 करोड़ से बनेगा आलू प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

रोहित जसवाल। शिमला / ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।

संयंत्र की न्यूनतम प्रसंस्करण क्षमता 500 किलोग्राम प्रति घंटा होगी और यह मुख्य रूप से फ्लेक्स के उत्पादन पर केंद्रित होगा। कृषि विभाग को इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि आलू को फ्लेक्स जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों में संसाधित करके यह संयंत्र आलू के बाजार को स्थिर करने में मदद करेगा। इससे किसानों को ताजा आलू के बाजार में मूल्य के उतार-चढ़ाव की चिंता से भी निजात मिलेगी। आलू के फ्लेक्स इन्हें पकाने, मसलने और सुखाने से बनाए जाते हैं, जिससे बेहतरीन उत्पाद तैयार होता है, जिन्हें फिर बिक्री के लिए पैक किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आलू प्रसंस्करण उद्योग एक अत्यधिक औद्योगिक, तकनीकी रूप से उन्नत और बाजार संचालित क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में शरद और वसंत दोनों ऋतुओं में 3,400 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 54,200 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है, इसलिए यहां इस संयंत्र की स्थापना नितांत ही व्यवहारिक है। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी राज्य पंजाब में भी आलू की काफी मात्रा में पैदावार होती है, जिससे प्रसंस्करण उद्योग के लिए कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान 14 प्रतिशत है, जिसमें आलू एक प्रमुख फसल है। राज्य के कुल सब्जी उत्पादन में आलू का योगदान लगभग 20 प्रतिशत है। प्रदेश में 16,960 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 2,38,317 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि आलू प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना से किसानों को बेहतर पारिश्रमिक मूल्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उद्योग और कृषि क्षेत्र दोनों में रोजगार के अवसर सृजित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती का एक प्रमुख लाभ, रबी सीजन के दौरान आलू की फसल तैयार होने की क्षमता है, जो आमतौर पर मार्च में होता है। हालांकि, बाजार की स्थितियों के कारण, किसानों को कई बार इस अवधि के दौरान चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस प्रसंस्करण इकाई के स्थापित होने से किसानों को अपने आलू की फसल को बेहतर दामों पर बेचने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव को रोका जा सकेगा और आलू की वर्ष भर मांग सुनिश्चित होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को गिराने में कांग्रेस के अपने ही नेताओं का हाथ रहा है और इस षड्यंत्र को प्रदेश के एक राजघराने ने अंजाम दिया : आश्रय शर्मा

एएम नाथ। मंडी : सुक्खू सरकार को गिराने में कांग्रेस के अपने ही नेताओं का हाथ रहा है और इस षड्यंत्र को प्रदेश के एक राजघराने ने अंजाम दिया। यह जुबानी हमला मंडी लोकसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षाएं बैजनाथ कॉलेज में आरम्भ

महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में : किशोरी लाल* महाकाल मंदिर शनिवार मेलों में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था बैजनाथ 9 अगस्त : खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने और आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 मिनट : एटीम गैस कटर से काटा और 17 लाख ले उड़े

माहिलपुर: माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीम पर शुक्रवार-शनिवार की रात निशाना साधते हुए ब्रेजा गाड़ी में आये तीन नकाबपोश चोरों ने गैस कटर की सहायता से उसने रखे 17 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!