ऊना में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

by

रोहित जसवाल। ऊना, 27 अगस्त। नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 7 सितंबर को ऊना में आयोजित होने वाली ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को इंदिरा स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, एसडीएम अभिषेक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के प्रवेश और निकासी, एकत्रीकरण, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आपसी समन्वय से काम करने को कहा।

मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, वॉकाथॉन में होंगे शामिल

उपायुक्त ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंदिरा स्टेडियम ऊना से ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ वॉकाथॉन में शामिल होंगे।

निर्धारित रूट के अनुसार वॉकाथॉन इंदिरा स्टेडियम ऊना से शुरू होकर बस स्टैंड के समीप यू-टर्न लेते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी।

युवाओं को दिलाई जाएगी ‘एंटी-चिट्टा शपथ’

जतिन लाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवाओं और उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘एंटी-चिट्टा शपथ’ भी दिलाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशे के खिलाफ समाज में सामूहिक चेतना को मजबूत करना है।

नौवीं कक्षा से कॉलेज तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

उपायुक्त ने कहा कि वॉकाथॉन में कक्षा नौवीं से लेकर कॉलेज के अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों को मुख्य रूप से शामिल किया जा रहा है। अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाया जा सके।

यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष फोकस

उपायुक्त ने अधिकारियों को आयोजन स्थल और प्रस्तावित रूट पर यातायात, पार्किंग, विद्यार्थियों के आवागमन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर हेल्थ पोस्ट स्थापित करने तथा वॉकाथॉन के दौरान एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस विभाग द्वारा यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को प्रभावी जनजागरूकता अभियान का रूप देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एनसीसी भर्ती और चुनावी साक्षरता क्लब की पहल

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मौजूदा कैडेटों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल ही भविष्य की असली डिग्री — संतोषगढ़ में छात्रों ने देखा हुनर का संसार

रोहित जसवाल । संतोषगढ़ :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्र में संशोधन तथा स्थानांतरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित : सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :    भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में संशोधन तथा नए भवन में स्थानांतरित करने के विषय में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को मिली पुलिस सिक्योरिटी : निगरानी में 24 घंटे रहेंगे – अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचा था बवाल

जालंधर का फेमस यूट्यूबर जोड़ी जिन्हें कुल्हड़ पिज्जा कपल  के नाम से जाना जाता है, उन्हें पुलिस पुलिस प्रोटेक्शन मिली है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों  को तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!