ऊना में दर्दनाक हादसा : तालाब में नहाने उतरे थे तीन बच्चे, डूबने से गई जान : दो की मौके पर एक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

by
एएम नाथ। ऊना :
 जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तालाब में नहाने उतरे उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बच्चो को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जिसमें से दो बच्चो की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि एक बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान पंकज पुत्र प्रसादी निवासी, मुकेश पुत्र ब्रमेश व सोनू पुत्र सुरेश निवासी संभल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतकों में दो की आयु 11 वर्ष व एक आठ वर्षीय बच्चा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को रायपुर सहोड़ा में प्रवासी मजदूरों के बच्चे एक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत तालाब के पास पहुंच गए। चार में से तीन बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान तीनो बच्चें डूबने लगे। पानी में डूबता देख बाहर खड़े साथी बच्चे ने चिल्लाना शुरू कर किया। इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तालाब में उतरकर तीनों को निकाला। इनमें से 8 वर्षीय पंकज व 11 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सोनू को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान सोनू की भी मौत हो गई है।
एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मैहतपुर मनोज कौंडल टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगा यातायात

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त। भारी वर्षा के चलते पंजावर-बाथड़ी सड़क पर स्थित पंडोगा पुल के खंभों के नीचे की कटऑफ दीवार और राफ्ट (किमी 5/904 से 6/155 के मध्य) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को किराये हेतु सरकार ने जारी किए 8.97 करोड़ : घरों के पुनर्निर्माण के लिए 141.61 करोड़ की पहली किस्त जारी

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों जिनके मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए या रहने योग्य नहीं रहे उनकोे राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किराये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से संवाद: स्वामी विश्वानंद जी ने ध्यान की शक्ति और धर्मों की एकता पर दिया विशेष बल

कालेश्वर मंदिर (हिमाचल प्रदेश)l दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विश्वानंद जी के साथ एक विशेष और विचारोत्तेजक संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!