ऊना में दर्दनाक हादसा : बाइक से बनाए जुगाड़ वाहन पलटने से दादी-पोते की मौत, छह घायल

by

पंजाब के कपूरथला से पीरनिगाह दर्शन करने आया था परिवार, मोटरसाइकिल से जुड़े रेहड़े की चेन उतरने से हुआ हादसा

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और पांच वर्षीय पोते की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुआ परिवार पंजाब के कपूरथला से पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। परिवार के आठ सदस्य मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ा जोड़कर बनाए गए जुगाड़ वाहन में सवार थे।

जानकारी के अनुसार, परिवार शुक्रवार रात पीरनिगाह पहुंचा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल से जुड़े रेहड़े की चेन उतर गई, जिससे जुगाड़ वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

दादी और पोते की मौत

हादसे में वाहन चला रहे 32 वर्षीय लाड्डी की 60 वर्षीय माता जीलो देवी और पांच वर्षीय बेटे अखिल की मौत हो गई। लाड्डी की 30 वर्षीय पत्नी हीना और चार अन्य बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आठ लोग थे वाहन में सवार

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के आठ सदस्य इस जुगाड़ वाहन में सफर कर रहे थे। पीरनिगाह से नीचे उतरते समय घटनास्थल के आसपास सड़क पर मोड़ होने के कारण वाहन के पलटने से हादसा हुआ। मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ा जोड़कर बनाए गए इस वाहन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

जुगाड़ वाहनों की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह हादसा सड़क पर असुरक्षित तरीके से चलाए जा रहे जुगाड़ वाहनों से जुड़े जोखिम को उजागर करता है। मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ा जोड़कर बनाए गए ऐसे वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाना और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। हादसे ने एक बार फिर ऐसे वाहनों के इस्तेमाल और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

ऊना : प्रदेश के तीन जिलों की सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक यह मेला आज भी प्राचीन रंग में रंगा हुआ नजर आता है तथा लोगों की आस्था में वह जोश आज भी यथावथ बना...
Translate »
error: Content is protected !!