ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। यह विशेष अभियान आमजन, विशेषकर स्कूली और कॉलेज छात्रों की सुरक्षित और बाधारहित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियां, फड़ियां और अस्थायी ढांचे हटाए गए। इस दौरान चार दुकानदारों से सामान जब्त किया गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं, सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े किए गए वाहनों के चालकों को भी फिलहाल चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति पाई गई तो चालान और अन्य कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि यह अभियान आगे भी चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन के इस प्रयास में सहयोग करें और ऊना शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अतिक्रमण-मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी करें।
इस अवसर पर एसडीओ नगर निगम ऊना राजेंद्र सैनी और अंकुश, एसएचओ सिटी चौकी ऊना गुरदीप सिंह, जेई नगर निगम ऊना शिवानी ठाकुर सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रमुख सत्र, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, समझौता ज्ञापन और सहयोग पर हुई चर्चा

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रभावशाली तकनीकी सत्रों, अंतर्राष्ट्रीय सहयोगों और ज्ञान के आदान-प्रदान की एक श्रृंखला देखने को मिली, जिसने खाद्य प्रसंस्करण और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी : छावनी में तबदील हरियाणा-पंजाब सीमाएं

चंडीगढ़  :  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी कर दी गई है । शम्भू बॉर्डर से टिकरी तक सभी सीमाओं और छोटे-बड़े रास्तों पर पुलिस व...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग में जलने से 6 व्यक्तियों की मौत, 14 घायल, एसडीएम हरोली करेंगे जांच

सभी घायल प्रवासी मजदूर,11 पीजीआई रैफर डीसी राघव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण ऊना : बाथू में एक निजी प्लॉट पर शैड में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ : सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये – स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर...
Translate »
error: Content is protected !!