ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

by
ऊना, 9 अगस्त – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना परिसर और अम्ब कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक कम्पाउडेबल अपराध, एनआई एक्ट, रेंट व धन वसूली के मामलों पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा।
सचिव ने बताया कि लोक अदालत में सड़क दुर्घटना के क्लेम, बिजली एवं पानी के बिल, वेतन भत्तों, सेवानिवृत्ति से संबंधित मामले, वैवाहित विवाद, जमीनी विवाद, एमवी एक्ट के चालान, प्री लिटिगेशन के केस जैसे बैकों का लेन-देन के मामले, बीएसएनएल के बिल मामले व एमसी के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ऐतिहासिक निर्णय : कुलदीप सिंह पठानिया

कोल्ड स्टोर लगाने के लिए आगे आने की अपील भी की एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लिए छात्र आईईएलटीएस के बिना भी कर सकते हैं पूरा पैसा : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले छात्र वीज़ा मिलने के बाद पूरा पैसा चुकाने की सुविधा ले सकते हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

350 करोड़ रुपये बरामदगी पर साहू ने कहा -काला धन’ हो या ‘सफेद धन’, पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई । दस दिन तक चली छापेमारी में 350 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं । जिसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छत से गिरे दो युवक, एक की मौत : चुराह के भंजराड़ू में भवन से गिरे थे दो युवक

एएम नाथ। चम्बा (चुराह) :   चुराह के भंजराड़ू में भवन से दो युवक गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। युवक भवन की छत कैसे...
Translate »
error: Content is protected !!