नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम जागरूकता के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना मुख्य प्राथमिकता – DC राघव शर्मा

by
ऊना को नशा मुक्त बनाने हेतू मीडिया जिला प्रशासन को देगा हर संभव सहयोग – सुरेंद्र शर्मा
ऊना, 9 अगस्त – नशे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया है। यह समस्या सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य की ही नहीं, बल्कि समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर रही है। नशा निवारण महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ चुनौतियों से भरपूर है, लेकिन आपसी तालमेल से इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त ऊना अभियान आरंभ किया गया है। जून 2023 से शुरू किया गया यह अभियान 1 वर्ष तक चलेगा तथा समाज की उन्नति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नशा मुक्त ऊना अभियान के संबंध में मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को गुंजन नामक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान की एक अपनी वेबसाइट बनाई गई है तथा जिला के हर व्यक्ति तक अभियान की पहुंच बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अलावा स्वास्थ्य संस्थानों तथा पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े लगभग 5 हजार लोगों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे अपने अपने संस्थानों तथा क्षेत्रों में घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों तथा इनसे होने वाली व्याधियों के अलावा नशे के दुष्परिणामों बारे शिक्षित कर मानसिक रूप से सक्षम बना सकें।
उपायुक्त ऊना ने बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिला में नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है जिसके लिए सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस के कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऊना जिला के 287 शिक्षण संस्थानों में 54000 बच्चे अध्यनरत हैं जोकि इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य हैं। इस अभियान के तहत बच्चों में क्रोध, मानसिक दबाव तथा हिंसक प्रवृत्ति को विशेष रूप से नियंत्रित का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों को भी इस मुद्दे का सजग रहना चाहिए और नशे के प्रति जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान की समाप्ति के उपरांत परिणाम के विषय में एक विस्तृत समीक्षा भी की जाएगी। उपायुक्त ऊना ने विभिन्न मीडिया समूहों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे नशा मुक्त अभियान को जन जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ताकि नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने भी जिला प्रशासन के माध्यम से संचालित किए जा रहे नशा मुक्त ऊना अभियान की सराहना की तथा अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया की ओर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऊना के महासचिव जितेंद्र कुमार, राजीव भनोट सहित विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददातागण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित :

शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संबोधित करते हुए उपायुक्त शिमला ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी, कृषि, फूलों की खेती, तबाह, केसीसी पर राहत दे सरकार : जयराम ठाकुर

अनुराग ठाकुर, सिकंदर कुमार के साथ जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा बच्चों से अपील अपने अभिभावकों के निर्देशों के करे पालन जो घर रहने लायक़ नहीं उन्हें भी पूर्ण क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान के साथ ठीक नहीं सब कुछ : सीएम पद से हटा कर प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला हो उससे पहले ही वे अध्यक्ष पद छोड़ने का दांव ?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ क्या अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में कुछ दूरी बनी है? यह लाख टके का सवाल है और सिर्फ सोशल मीडिया में नहीं पूछा जा रहा है। जानकार...
Translate »
error: Content is protected !!