लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर : रोटर ब्लेड्स कटते ही बर्फ पर गिरे मलबे, एक भारतीय की मौत

by

माउंट एवरेस्ट के पास हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल, स्वागत के लिए खड़े लोग जान बचाने को भागे; भारतीय मूल का एक अन्य यात्री गंभीर घायल

नेपाल। माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में हुए दो हेलीकॉप्टरों के भीषण हादसे का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडिंग की तैयारी कर रहे दोनों हेलीकॉप्टरों का जमीन पर खड़े लोग हाथ हिलाकर स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकंड में दोनों हेलीकॉप्टरों का संतुलन बिगड़ गया और उनके हिस्से टूटकर बर्फ से ढके मैदान में जा गिरे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जमीन पर मौजूद लोग मलबे की चपेट में आने से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते लैंडिंग क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों का मलबा बिखर गया और चारों तरफ धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

एक साथ लैंडिंग की कोशिश के दौरान टकराए रोटर

नेपाल पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे सोलुखुम्बू जिले की खुम्बु पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित फेरिचे इलाके में हुआ। यह क्षेत्र काठमांडू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के रास्ते पर स्थित है।

हादसे में फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी कंपनी के हेलीकॉप्टर शामिल थे। बताया जा रहा है कि दोनों हेलीकॉप्टर एक ही समय पर फेरिचे में लैंड करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए और दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

एक भारतीय की मौत, भारतीय मूल का यात्री घायल

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बालारामरामदु की मौत हो गई। वह फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे।

इसी हेलीकॉप्टर में मौजूद 49 वर्षीय शैलेश कृष्णा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वह भारतीय मूल के हैं और न्यूजीलैंड में रहते हैं। घायल यात्री को उपचार के लिए चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया।

वायरल वीडियो ने उठाए हवाई सुरक्षा पर सवाल

हादसे का वीडियो सामने आने के बाद नेपाल में हवाई सुरक्षा और हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों हेलीकॉप्टरों को एक साथ लैंडिंग की अनुमति कैसे मिली और उस समय एयर ट्रैफिक, मौसम तथा दृश्यता की स्थिति क्या थी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में सीमित लैंडिंग क्षेत्र और दोनों उड़ानों के बीच तालमेल की कमी को संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एवरेस्ट क्षेत्र में पहले भी हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजात लड़कियों की लोहड़ी मनाई : सिंबली में एक नूर सवै सेवी संस्था ने

गढ़शंकर – गढ़शंकर के सिंबली गांव में गांव में जन्म लेने वाली लड़कियों परनीत बद्धन, हरबीन कौर, मनरूप, परनीत कौर, गुरजोत कौर, हरजोत कौर, रूहनिका, गुरसहज कौर व दो अन्य की सांझी लोहड़ी परिजनों...
article-image
पंजाब

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत

मानसा: पंजाब के मानसा शहर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नशे के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया है। 20 वर्षीय नवदीप सिंह, जो एक प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी था, नशे...
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम

हमीरपुर 17 मई। नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि वार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!