ऊना शहर में चलेगा नशा मुक्त नगर अभियान : महेन्द्र पाल गुर्जर

by
नगर निगम ऊना के तत्वाधान में नशा बचाव के लिए नायाब पहल
रोहित जसवाल।  ऊना: नगर निगम ऊना के कमीशनर महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि ऊना शहर में नशे की समस्या से निपटने के लिए विशेष बचाव अभियान चलाया जाएगा। इस नशा मुक्त नगर अभियान को ‘संकल्प ऊना’ नाम दिया गया है। यह अभियान प्रदेश भर में पहला प्रयास है। अभियान के अंतर्गत बचाव के सभी पहलुओं के उपर कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे। एक वर्ष लगातार चलने वाले इन कार्यक्रमों का मकसद नगर निगम वासियों को नशे की समस्या से निपटने के लिए सशक्त बनाना है। कमीश्नर ने बताया कि इस अभियान से हर घर को जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं का नशा करने से पहले ही जागरूक किया जा सके। अभियान की सबसे अहम कड़ी शिक्षण संस्थान रहेंगे। अध्ययनरत छात्रों के लिए महज जागरूकता कार्यक्रमों से आगे बढ़कर माॅड्यूल आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया प्रत्येक शिक्षण संस्थान में मेंटोर टीचर तैयार किए जाएंगें। साथ ही चुन्निंदा छात्रों को पीयर लीडर और पीयर काॅंउसलर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि छा़त्रों का उपयुक्त मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। नगर निगम ऊना के बैनर तले चलने वाले इस अभियान में सभी संबधित विभागों को शामिल किया जाएगा। वार्ड स्तर पर कमंेटियां गठित करके इसमें स्वैच्छिक संगठनो, महिला मंडलों, युवक मंडलों व अन्य सामाजिक संगठनो को शामिल करके इसमें जन भागिदरी सुनिश्चित की जाएगीै । यह अभियान स्वैच्छिक संस्था गुंजन के तकनीकी सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर गुंजन संस्था के प्रतिनिधि पंकज पंडित ने बताया कि अकसर ग्रामीण युवा शहरी कल्चर का अनुसरण करते हैं। इसी तरह नशे की समस्या का प्रभाव भी शहर से गांव की तरफ रहता है। ऐसे में ऊना शहर में नशा मुक्त अभियान का कन्सेप्ट नायाब है। और इसके अंजाम प्रभावी रहेंगें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड यात्रा के लिए मौसम साफ होने तक पंजीकरण बंद : श्रद्धालुओं से अपील, जो जहां हैं, वहीं रहें

एएम नाथ । कुल्लु : खराब मौसम के चलते सोमवार को श्रीखंड यात्रा फिलहाल एक दिन के लिए रोकी गई है। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन

एएम नाथ। मंडी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में वर्ष 2025 के दौरान डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव (देई) के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, अभियानों और नवाचारों पर आधारित एक कॉफी टेबल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से समाज के लिए खतरा उत्पन्न होता ,जो हम सभी के लिए चिंता का विषय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं यहां मादक द्रव्यों और स्वापक औषधी मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार रोकथाम अधिनियम-1988 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!