ऊना शहर में दुकानदारों व आम लोगों को कोरोना सुरक्षा उपायों बारे किया जागरूक

by
ऊना :  एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद ऊना के अधिकारियों के दल द्वारा ऊना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व आम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतू विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित सुरक्षा उपायों का सख्ती से अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखना व हाथों को बार-बार धोना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे स्वयं अपने और अन्यों के बचाव के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि दुकानदार स्वयं भी मास्क पहनें और सुनिश्ति करें कि उनकी दुकान में आने वाले हर ग्राहक ने भी मास्क पहना है। इसके अलावा दुकान परिसर में सामाजिक दूरी भी बनाए रखें।
इस अवसर पर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक आशुतोष सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समूर कलां में आयोजित किया गया पंचायत चौकीदार प्रदेश स्तरीय आभार सम्मेलन

पंचायत चौकीदारों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए बनाएंगे नियमः कंवर ऊना : 11 सितंबरः पंचायत चौकीदारों के लिए 15 अगस्त 2022 को घोषित की गई नीति की अधिसूचना शीघ्र ही जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गोडा ने कहा : हिमाचल सरकार के इंतकाल अदालतों के आयोजन की कर्नाटक में हो रही सराहना

धर्मशाला 07 जनवरी, – कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गोडा ने हिमाचल सरकार के इंतकाल अदालतों के आयोजन को जनहित में एक सराहनीय पहल करार दिया है रविवार को बेंगलुरु में हिमाचल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलोजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा :

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 20.59 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!