ऊना शहर में व्यवस्था की मजबूती को फील्ड में उतरे डीसी–एसपी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 नवंबर. जिला मुख्यालय ऊना में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। जिलाधीश ऊना जतिन लाल और एसपी अमित यादव पुलिस तथा नगर निगम अधिकारियों की टीम के साथ स्वयं फील्ड में उतरे। टीम ने मुख्य बाजार से हाईवे तक लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया और यातायात व अतिक्रमण से जुड़ी स्थितियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं समझीं तथा व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी और आधा दर्जन से अधिक पुलिस जवान भी टीम के साथ मौजूद रहे।
डीसी जतिन लाल ने कहा कि मुख्य बाजार और हाईवे पर बढ़ती अव्यवस्था से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि
गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी की जाएं, अतिक्रमण हटाएं और शहर की व्यवस्था को सुधारने में प्रशासन का साथ दें। उन्होंने बताया जीवन मार्केट की खराब स्थिति कसंज्ञान लेते हुए नगर निगम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
वन-वे सिस्टम और पार्किंग रेट तय करने पर विचार :
डीसी ने कहा कि शहर की व्यवस्था को चरणबद्ध ढंग से दुरुस्त करने के लिए जल्द ही निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन वन-वे सिस्टम लागू करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, नो पार्किंग जोन और सरकारी व निजी पार्किंग के रेट भी निश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
बाहरी लोगों के पंजीकरण को लेकर सख्ती
जतिन लाल ने बताया कि कई बाहरी लोग ऊना में व्यापार, फेरी लगाकर सामान बेचने या भीख मांगने जैसी गतिविधियाँ कर रहे हैं, लेकिन यह ध्यान में आया है कि उनमें से अनेकों का कोई पंजीकरण नहीं है। इसको देखते हुए नगर निगम को पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें पुलिस भी सहयोग करेगी।
उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वे किसे दुकान दे रहे हैं, कितने किराए पर दे रहे हैं,किराएदार कहां रह रहे हैं और कहां से आए हैं, इन सबका रिकॉर्ड अवश्य रखें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जा सके।
उन्होंने कहा कि चोरी व अन्य वारदातों में कई बार ऐसे लोग शामिल पाए गए हैं जो थोड़े समय के लिए आकर रेकी करते हैं और अपराध कर चले जाते हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन को सहयोग देने की आवश्यकता है।
सहयोग नहीं तो कार्रवाई
डीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल और व्यापारी अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। जायज मांगों पर प्रशासन पूरा सहयोग देगा, लेकिन शहर की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी कड़ी करवाई
वहीं, एसपी अमित यादव ने कहा कि शहर की अव्यवस्था को दूर करने के लिए सख्ती आवश्यक है, क्योंकि अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और पैदल चलने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों को आगाह किया कि दुकानें सड़क तक न फैलाएं और सड़क पर किसी भी प्रकार का कब्जा न करें। एसपी ने बताया कि पुलिस और नगर निगम की टीमें जल्द ही चरणबद्ध तरीके से फील्ड में उतरेंगी और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना लाइसेंस तेजाब का भंडारण और बिक्री अवैध : DC अपूर्व देवगन

पॉइजन एक्ट के तहत तेजाब नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा एएम नाथ। मंडी :  जिला में पॉइजन एक्ट, 1919 तथा हिमाचल प्रदेश पॉइजन (पजेशन एंड सेल) नियम, 2014 के प्रभावी कार्यान्वयन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 107 करोड़ के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए उदघाटन-शिलान्यास

मंडी , 3 फरवरी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता हमारी धरोहर है । इसे बचाकर रखना हम सबका सामूहिक दायित्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आगनबाड़ी वर्कर्स ने केंद्र व पंजाब सरकार की बाल विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए केंद्रीय फरमानों के पत्र जलाकर किया रोष प्रदर्शन

केंद्र और पंजाब सरकार छोटे बच्चों को खाना खिलाने की तैयारी कर रही है और सरकार लगातार पोषण ट्रैकर ऐप पर बिना टैब वाली वर्कर्स से मुफ्त काम ले रही – लखविंदर कौर उस्मानपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 वर्षों में 9,393 किसानों ने अपनाई प्राकृतिक खेती : प्राकृतिक खेती को मिला ‘गारंटी का बाजार’, हिमाचल में बढ़ रहा किसानों का भरोसा

सुक्खू सरकार की पहल से मिला नया संबल, गेहूं, मक्की और हल्दी की सरकारी खरीद और बढ़े एमएसपी से मजबूत हुआ किसानों का विश्वास ऊना बना सकारात्मक बदलाव का उदाहरण, तीन वर्षों में 9,393...
Translate »
error: Content is protected !!