एंटी-चिट्टा अभियान के तहत ऊना जिले में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन : एंटी-चिट्टा अभियान में जनभागीदारी सबसे अहम : उपायुक्त जतिन लाल

by
ऊना, 15 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ऊना जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण विषय पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य जिले में नशे की समस्या विशेषकर चिट्टे के खात्मे के लिए पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा ठोस एवं व्यवहारिक कार्य योजना तैयार करना रहा।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार 15 दिसंबर को जिले की ग्राम पंचायतों में यह विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले की सभी 245 ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से नशे के विरुद्ध संगठित और निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चिट्टे को लेकर जिले की 10 संवेदनशील पंचायतों पर विशेष फोकस रखते हुए निगरानी और जागरूकता गतिविधियों को और सशक्त किया गया है।
विशेष ग्राम सभाओं के दौरान प्रत्येक परिवार तक सरकार के एंटी-चिट्टा अभियान की जानकारी पहुंचाने, नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, नशीले उत्पादों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा सभी प्रकार के नशों की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि वे अपने आसपास होने वाली नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें और समाज को नशामुक्त बनाने की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि एंटी-चिट्टा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिए बिना नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्पष्ट लक्ष्य नशामुक्त हिमाचल का निर्माण है और इसी मकसद से प्रदेश सरकार ने चिट्टे को जड़ से समाप्त करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है, जिसमें जनभागीदारी सबसे अहम कड़ी है।
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं के व्यवहार में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और नशे की ओर संकेत देने वाली प्रत्येक सूचना प्रशासन तक पहुंचाना समाज का साझा दायित्व है। इस दिशा में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में चिट्टे की सप्लाई–डिमांड चेन को तोड़ना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए समुदाय, युवाओं, परिवारों और गठित समितियों के बीच निरंतर संवाद और समन्वय आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा भगत राम जी की 86 वी वार्षिक बरसी मनाई : कीर्तनों  जत्थों और कथा वाचकों द्वारा संगतों को कीर्तन कथा विचारों से किया निहाल 

डाक्टर दलजीत अजनोहा को पी एच डी और डी लिट की डिग्री प्राप्त करने पर डेरे की ओर से संत नरेश गिर जी के नेतृत्व में विशेष सम्मानित किया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-छात्र संघ का गठन : अनिल कुमार ठाकुर प्रधान, अमित कुमार उप प्रधान,  दिनेश कुमार सचिव चुने गए

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज 8 अप्रैल 2024 को महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौड़ा मैदान में धरना दे रहे युवाओं से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लीगल ओपेनियन, लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी रोका रिज़ल्ट : जयराम ठाकुर

जांच के नाम पर रिज़ल्ट अटका कर युवाओं को भटकने पर मज़बूर कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को बड़ा झटका : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल

शिमला : 12 जुलाई :विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व वन मंत्री खीमी राम शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!