एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली का शाहपुर के चम्बी मैदान में हुआ आयोजन : प्रदेश सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानियां

by
एएम नाथ।  शाहपुर, 23 नवंबर:  विधान सभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उन्होंने आज रविवार को स्वास्थ्य विभाग और हेल्थ एंड यूथ स्पोर्ट्स अकैडमी रैत द्वारा चम्बी मैदान में आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को संबोधित करने के उपरांत कही।
May be an image of crowd and text उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध शिमला के रिज मैदान से आरंभ की गई निर्णायक और ऐतिहासिक मुहिम भविष्य की सुरक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह स्पष्ट संदेश है कि नशा बेचने वाले और नशा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसी घातक नशा सामग्री युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रही है और इसके खिलाफ सामूहिक लड़ाई ही एकमात्र समाधान है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रहे हैं, लेकिन वास्तविक सफलता तभी मिलेगी जब समाज भी पूरी जिम्मेदारी के साथ इस लड़ाई में साथ खड़ा हो।
May be an image of one or more people and text
इस अवसर पर खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें दौड़ सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
एंटी-चिट्टा अभियान के तहत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों को सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता में शाहपुर कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया, जिसे 11 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। डढम्भ स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया तथा टीम को 5100 रुपये प्रदान किए गए। वहीं रेत स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 3100 रुपये की प्रोत्साहन राशि हासिल की।
May be an image of one or more people and text
*2.40 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा चम्बी मैदान का सौंदर्यीकरण: केवल सिंह पठानियां*
विधान सभा उप मुख्य सेचतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि चम्बी मैदान में 2 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से कार्य प्रगति पर है, जिसके अंतर्गत मैदान का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत लड़कियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम भी यहाँ निर्मित किए जाएंगे, जिससे खेल सुविधाओं में और अधिक सुधार होगा।
May be an image of one or more people
इस अवसर पर एसडीएम करतार चंद, सीएमओ डॉ. विवेक करोल, एमओएच डॉ. राजेश सूद, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर, रैली में स्थानीय युवाओं, स्कूल के छात्र, अभिभावकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी पट्टा कल महलोग में लगाएगा 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

पट्टा मेहलोग 09 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को किया सम्मानित : मीडिया द्वारा समय-समय पर सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों का जताया आभार

ऊना, 3 जून – प्रेस क्लब ऊना की ओर से ऊना के होटल माया में आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजीव भनोट, सरोज मोदगिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार बने एसजीपीसी अध्यक्ष : धामी को 107 वोट मिले, जागीर कौर को मिले सिर्फ 33 वोट

अमृतसर, 28 अक्तूबर :   शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी को सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) का अध्यक्ष लगातार चौथी बार चुना गया।   अगले वार्षिक कार्यकाल 2024-2025 के लिए धामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत नहीं लेने पर पटवारी को कुर्सी से घसीटकर पीटा ..पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच : एसपी

एक मामले में झूठी रिपोर्ट तैयार करने का दबाव  बनाने का आरोप एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के सिल्लाघ्राट पटवार सर्कल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी को...
Translate »
error: Content is protected !!