एआईजी आशीष कपूर गिरफ्तार : विजिलेंस छह महीने से कर रही थी जांच

by

चंड़ीगढ़: 6 अक्तूबर:
पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस करीब छह महीने से मामले की जांच कर रही थी। उन्हें विजिलेंस ने 19 नंबर एफआईआर में गिरफ्तार किया है। यह सीनियर रैंक के पुलिस अधिकारी की पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार किए गए थे।
एआईजी आशीष कपूर सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पैसे लेकर उनके नाम बेगुनाह लोगों की सूची में डाले थे। जैसे ही इस मामले की शिकायत विजिलैंस के पास पहुंची, विभाग ने इसे गंभीरता से ले लिया।
आशीष कपूर पंजाब पुलिस के तेज तर्रार आफिसरों में से एक माने जाते हैं। वह चंडीगढ़ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह टेनिस के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। पुलिस वल्र्ड गेम में पंजाब के लिए कई अवार्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के अग्रणी पंक्ति वाले अफसरों में शुमार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोमी भाटी को श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा हल्के में मिल रहा जबरदस्त समर्थन : आम आदमी पार्टी की और से रोमी भाटी की दावेदारी से मामला दिलचस्प हो गया

श्री आनंदपुर साहिब : आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को घोषणा की जा चुकी है । श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट सहित अन्य चार सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ...
article-image
पंजाब

पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

अमृतसर – गणतंत्र दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘खालसा पंथ के सृजन दिवस’ को समर्पित रक्तदान कैंप में 43 यूनिट रक्तदान

गढ़शंकार।   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के उन्नत भारत अभियान, एनएसएस तथा एनसीसी यूनिट द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में ‘खालसा पंथ के सृजन दिवस’ को समर्पित रक्तदान कैंप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर …5 लोगों की मौके पर मौत

चंडीगढ़ : पंजाब के बठिंडा में सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला कर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसर आज सुबह बठिंडा में गुरथड़ी गांव  के पास यह...
Translate »
error: Content is protected !!