एएसआई 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का सदर थानांतर्गत पुलिस चौकी लाधूका मंडी में तैनात एक एएसआई बलदेव सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एएसआई को लाधूका मंडी निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में कहा था कि आरोपी पुलिसकर्मी एक शिकायत में उसका नाम शामिल न करने के बदले 10,000 रुपये और रिश्वत देने की माँग कर रहा है। इससे पहले पहले वह शिकायतकर्ता ने 20,000 रुपये ले चुका था। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी की रिश्वत को लेकर की गई बातचीत को शिकायतकर्ता से रिकार्ड कराया तथा जाल बिछा कर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। उसके खिलाफ ब्यूरो की फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 तोला सोने के आभूषण और 50,000 रुपये की चोरी के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने कमलजीत कौर पत्नी चरनजीत निवासी गांव डंगोरी थाना गढ़शंकर की शिकायत पर उसके घर से 5 तोले सोने के आभूषण व 50 हजार रुपये चोरी करने के...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 महीने बाद जिंदा लौटी महिला : मर्डर के इलजाम में सजा काट रहे थे 4 लोग

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 महीने पहले मृत घोषित की गई महिला अचानक जिंदा लौट आई. इस घटना से पुलिस, परिवार और प्रशासन सभी...
article-image
पंजाब

Last Prayers Held for Padma

Patiala/Daljeet Ajnoha/June 1 — The literary world and the Sikh community came together in solemn tribute today as the antim ardas (last prayer ceremony) of Padma Shri Dr. Rattan Singh Jaggi, an iconic scholar...
Translate »
error: Content is protected !!