एक-एक खर्चे पर रहेगी नजर, डीसी ने राजनीतिक दलों से की अपील : चुनावी रैली-सभाओं और अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित की दरें

by
हमीरपुर 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खर्चे पर निर्वाचन आयोेग की कड़ी नजर रहेगी। इस दौरान छोटे-छोटे खर्चों की भी पूरी गणना की जाएगी। चुनावी रैली-सभाओं, अन्य आयोजनों तथा प्रचार गतिविधियों से संबंधित प्रबंधों पर होने वाले खर्चों की दरें निर्धारित करने के लिए बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह जानकारी दी। बैठक में इन प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा के बाद जिला हमीरपुर में चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न प्रबंधों जैसे-रैली-सभाओं, टैंट-पंडाल, मंच, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, पंफलेट, झंडे, जलपान, खाना, एलईडी, स्थानीय विज्ञापन, टोपी-मफलर, गुलदस्ता, कुर्सी, टेबल, बैंड-बाजा और अन्य सभी संभावित प्रबंधों की दरें निर्धारित की गईं।
उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आदर्श आचार संहिता की अवधि एवं प्रचार के दौरान इन निर्धारित दरों का विशेष ध्यान रखें तथा इन्हीं के अनुसार अपनी पार्टी और उम्मीदवारों के खर्चों का लेखा-जोखा अपडेट रखें, ताकि सामान्य पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक के समक्ष पूरी जानकारी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के लिए अधिकतम खर्चे की सीमा 95 लाख रुपये और विधानसभा चुनाव में 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति निजी तौर पर भी किसी प्रचार सामग्री जैसे-झंडे और बैनर इत्यादि या प्रचार गतिविधि पर 10 रुपये से अधिक का खर्चा करता है तो वह उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जुड़ जाएगा। इसलिए, प्रचार या इससे संबंधित किसी भी सामग्री पर अगर कोई व्यक्ति 10 रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रहा है तो उसे उम्मीदवार की अनुमति लेनी चाहिए।
अमरजीत सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना और चुनावी खर्चे की सही गणना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। इसलिए, आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया जाएगा तथा उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाएगा।
इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और नायब तहसीलदार राजेश कौंडल ने प्रचार प्रबंधों एवं गतिविधियों के लिए निर्धारित दरों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। सोलन  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के क्यारीघाट में 297 नई टाइप-एक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के विभिन्न डिपुओं के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की : राहत शिविर में जाकर प्रभावितों से की मुलाकात, उपलब्ध सुविधाओं बारे ली जानकारी

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा प्रभावितों से मिलकर घटित आपदा बारे ली जानकारी नूरपुर,16 सिंतबर। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर हिमाचल सरकार एक्शन में : तेल कंपनियों को देनी होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई के डेली रिपोर्ट

शिमला : हिमाचल सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी दूर करने के लिए अग्रसर हुई है। जिसके तहत तेल कंपनियों को डीजल व पेट्रोल सप्लाई की डेली रिपोर्ट देने को कहा गया है। खाद्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली महंगी कर सुक्खू सरकार ने प्रदेश वासियों को दिया झटका : हिमाचल प्रदेश विद्युत (शुल्क) विधेयक ध्वनिमत से पारित

रोहित भदसाली।  शिमला, 10 सितंबर । हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट का सामना कर रही सुक्खू सरकार ने राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। इस संबंध में विधानसभा ने मंगलवार...
Translate »
error: Content is protected !!