एक कॉन्स्टेबल ने दूसरे को मारा चाकू : कॉन्स्टेबल बहन ने आरोपी का कॉलर पकड़ा

by

चंडीगढ़ : धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में सोमवार को दो कॉन्स्टेबलों में मामूली बहस बड़े विवाद में बदल गई। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।  इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची घायल पुलिसकर्मी की कॉन्स्टेबल बहन आरोपी का कॉलर पकड़ कर भिड़ गई। हांलाकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में किसी बात को लेकर दो कॉन्स्टेबल अमित और सुभाष के बीच कहासुनी हो गई और कुछ देर में ही यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। झगड़ा होते देख अपने भाई को बचाने के लिए महिला कॉन्स्टेबल नेहा, जिसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, भागकर आई और झगड़ा छुड़वाने पहुंची। लेकिन तब तक अमित ने सुभाष पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं नेहा ने आते ही अमित का कॉलर पकड़ लिया ।

जिस समय अमित और सुभाष के बीच झगड़ा हुआ, उस दौरान और भी पुलिसवाले, जो पुलिस कॉम्प्लेक्स के अंदर रहते हैं, मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी बीचबचाव कर झगड़ा छुड़ाने की कोशिश नहीं की। झगड़ा देख रहे लोगों में से कई तो अपने मोबाइल से खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।कॉन्स्टेबल अमित सेक्टर-26 पुलिस लाइन में तैनात है। जबकि घायल कॉन्स्टेबल सुभाष जिला कोर्ट में तैनात है। वहीं सुभाष की बहन नेहा पुलिस स्टेशन 34 में तैनात है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी धर्म पहले निभाया…फिर पुल से छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

एएम नाथ। मंडी : मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू...
article-image
पंजाब

स्टाफ नर्स की लटकती मिली लाश….शरीर पर चोट के निशान

लुधियाना : शहर के पॉश इलाके में स्थित दीपक अस्पताल में काम करने वाली गुरदीप कौर (32) ने सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि परिवार का आरोप है...
Translate »
error: Content is protected !!