एक गुट की जगह बोर्ड निगमों में तैनाती में कार्यकर्ताओं से होनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर की चर्चा

by

शिमला : प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की, क्योंकि अभी मंत्री के 3 पद खाली हैं। राज्य में जल्द ही दूसरे चरण का कैबिनेट विस्तार होना है। प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले को अभी एक ही मंत्री मिला है। दिल्ली जाने से पहले प्रतिभा सिंह ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा था कि क्षेत्रीय समीकरण साधने के कांगड़ा जिले को कैबिनेट में और प्रतिनिधित्व मिलेगा। जिस के लिए हाईकमान से बात की जाएगी।
गौरतलब है कि कांगड़ा जिले ने कांग्रेस को 10 सीटें दी हैं, जिले से कैबिनेट मंत्री एक को ही बनाया गया है। सुधीर शर्मा के मंत्री बनने की सबसे ज्यादा चर्चा थी। इसी तरह ज्वालामुखी से संजय रत्न, घुमारवी से राजेश धर्माणी और सुजानपुर से राजेंद्र राणा भी कैबिनेट में शामिल नहीं किए गए।

बोर्ड निगमों में तैनाती में कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए अधिमान : सूत्रों की माने तो राजीव शुक्ला से प्रतिभा सिंह ने कैबिनेट विस्तार के अलावा विभिन्न बोर्ड व निगमों में की जाने वाली तैनाती को लेकर भी बात कर एक गुट विशेष के लोगों को अधिमान नहीं देने बात की है। उन्होंने पार्टी में सालों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को तैनाती देने का आग्रह किया है। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर उनका आभार जताया है। विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। राजीव शुक्ला से मुलाकात के बाद दोनों आज दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए।
चेतराम को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए संयोजक बनाया : प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए राज्य व जिला संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर को प्रदेश संयोजक, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व संदीप कुमार को सह संयोजक बनाया गया हैं। शिमला व किन्नौर जिले के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची व कांग्रेस महासचिव दवेंद्र बुशैहरी को समन्वयक नियुक्त किया गया। मंडी जिला का दायित्व उपाध्यक्ष पुष्पराज शर्मा, महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा धामी,शशि शर्मा, हरेंद्र सेन को सौंपा गया हैं। कुल्लू व लाहुल स्पीति का दायित्व रोहित वत्स धामी, सिरमौर में कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाइक, सोलन में रमेश ठाकुर, ऊना में उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, चंबा में महासचिव धर्म सिंह पठानिया, कांगड़ा में कांग्रेस विधायक संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष संजय चौहान, हमीरपुर जिला में महासचिव पवन ठाकुर व बिलासपुर जिला का दायित्व पूर्व विधायक कांग्रेस महासचिव बम्बर ठाकुर व विवेक कुमार को सौंपा गया हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी नवनिर्वाचित जिला परिषद् की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित जिला परिषद् अध्यक्षा ने पेश किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर सस्पेंड : जेबीटी ने 8 साल के छात्र को पीटा, बच्चे के कान का करवाना पड़ा ऑपरेशन

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू के बाद अब चंबा में छात्र से मारपीट के आरोप में जेबीटी टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को किया सम्मानित अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों को लेकर दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, मार्च 25 ‘:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित एक विशेष समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!