एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 28 नशीले टीकों सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने 2 कार सवार युवकों को एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस तथा 28 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि एसआई सुभाष चंद्र की पुलिस पार्टी ने स्थानीय बंगा चौक में रात को नाका  लगाया हुआ था। सुबहसार करीब 3 बजे के करीब बंगा साईड से एक कार नंबर पी.बी.-08-डीएस-3046 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने तेजी से कार पीछे मोडऩे की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोककर चालक तथा कार में सवार युवक  को काबू कर कार की तलाशी ली तो कार में से एक पिस्तौल, उसमें 2 जिंदा कारतूस तथा लिफाफे में लिपटे 14 टीके बुपरोनोरफीन तथा 14 टीके एविल (कुल 28 टीके) बरामद हुए। पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस 22 बी-61-85 तथा आर्मस एक्ट 25-54-59 तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। कथित दोषियों की पहचान मनजिंदर सिंह उर्फ मनी पुत्र मेजर सिंह निवासी महिंदपुर थाना एसबीएस नगर तथा अमनिंदर सिंह उर्फ सोनी पुत्र रछपाल सिंह निवासी मजारी थाना एसबीएस नगर के रूप में हुई है। पुुलिस द्वारा दोषियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में महत्वपूर्ण विधेयक पारित, सीआईएसएफ हटाने का प्रस्ताव भी शामिल

चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। सरकार ने डैमों की सुरक्षा से सीआईएसएफ को हटाने के लिए पांच विधेयक पेश किए, जिसमें...
article-image
पंजाब

मंदिर से चुराई गई बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति भी आरोपी से बरामद

हिंदू धर्म के देवताओं की बेअदबी करने वाला दोषी गढ़शंकर पुलिस द्वारा गिरफ्तारपूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूलाग ढ़शंकर :ग ढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली बैठक, संगठन को किया चुस्त : हिमाचल में जीतेगे चार की चार लोक सभा सीटें : बिंदल

जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता , नड्डा ने पहनाया पटका एएम नाथ। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बहुरंग कला मंच ने नाटक ‘जागो वोटर जागो’ किया प्रस्तुत : डाॅ. जानकी अग्रवाल ने छात्रों को नाटक से मार्गदर्शन लेने का किया आह्वान

गढ़शंकर- गढ़शंकर में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज कॉलेज एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । इस मौके पर बहुरंग कला मंच...
Translate »
error: Content is protected !!