एक पौधा लगाओ क्योंकि 50 साल में एक पेड़ हमारे बहुत काम आता है: स्नेह जैन

by

वृक्ष हमारे पर्यावरण की रक्षा करते हैं इसलिए हमें वृक्षो को काटना नहीं चाहिए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की अध्यक्ष व प्रसिद्ध उद्योगपती स्नेह जैन के नेतृत्व में खालसा कॉलेज, गढ़दीवाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” के नारे के तहत 40 सिल्वर ओक के पौधे लगाए और इस कार्यक्रम में योगदान देकर रोटरी क्लब ने भाग लिया। अध्यक्ष स्नेह जैन ने कहा कि पौधे लगाओ क्योंकि 50 साल में तैयार हुआ वृक्ष हमारे बहुत काम आता है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से भी खाद बनाई जाती है, पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण की रक्षा भी करते हैं और तापमान को लगभग 3 प्रतिशत तक कम कर देते हैं। इसलिए हमें वृक्षो को नहीं काटना चाहिए। क्लब के पूर्व जिला गवर्नर जी.एस बावा ने कहा पेड़ों को न काटें अन्यथा सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसीपल व स्टाफ ने अध्यक्ष स्नेह जैन और उनकी टीम को मोमेंटो व सरोपे देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान स्नेह जैन, टिमाटनी अहलूवालिया, जी.एस. बावा, राजेंद्र मोदगिल, संजीव कुमार, अशोक जैन, रवि जैन, नीना जैन, योगेश चंद्र, चंदन सरीन, डॉ. रंजीत और अन्य शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुनियोजित आतंकी हमला टला …गढ़शंकर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़  :  4 आतंकियों से 2.5 किलोग्राम RDX,  दो पिस्तौल बरामद और कारतूस बरामद

अमेरिका-आधारित बी.के.आई. हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ्तार आरोपी: डी.जी.पी. गौरव यादव गिरफ्तार व्यक्तियों को हथियार हासिल करने और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन का सौंपा गया था काम: एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप मलिक चंडीगढ़/गढ़शंकर,...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान : पर्ल चिट फंड की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा, जो लोग फ्रॉड के शिकार हुए हैं, ये संपत्ति बेचकर उन्हें पैसा दिया जाएगा

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है कि पर्ल चिट फंड की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा। मान ने कहा कि जो लोग फ्रॉड...
article-image
पंजाब

होशियारपुर स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के आम जनता के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर ने नए न्यायालय परिसर, होशियारपुर के आम जनता...
Translate »
error: Content is protected !!