एक लाख रुपये का अंशदान रैडक्रॉस सोसाइटी को रि. प्रोफेसर धर्मपाल ने दिया

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 03 जनवरी। गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में आर्थिक अंशदान देने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से रिटायर हुए संगीत के प्रोफेसर धर्मपाल ने भी जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में एक लाख रुपये का अंशदान दिया है। 75 वर्षीय प्रोफेसर धर्मपाल कुठेड़ा क्षेत्र के गांव बागचौकी के रहने वाले हैं। उनका धन्यवाद करते हुए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी हमेशा गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। आम लोग इस सोसाइटी में अपनी नेक कमाई में से कुछ अंशदान करके ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को झटका : 8 नेताओं ने शिमला में छोड़ी कांग्रेस

शिमला : हिमाचल में एक और कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के के खवाब देख रही है वही दूसरी और कांग्रेस का हाथ छोड़ने का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में कांग्रेस, युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जाएजा 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू  की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह  सुक्खू  की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार...
Translate »
error: Content is protected !!