एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखे दो अन्धेरी ज़िन्दगियों को रोशन करती : संजीव अरोड़ा

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से 39वें राष्ट्रीय पखवाड़े के तहत प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान जागरूकता कैम्प का आयोजन श्री सिद्धेश्वर शिव मन्दिर बस्सी गुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के सान्धिय में निःशुल्क में लगाये गये मेडिकल कैम्प में किया गया। जिसमें 55 लोगों ने नेत्रदान प्रण पत्र भरे। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सदस्य श्री अविनाश राये खन्ना, सर्वधर्म कमेटी के अध्यक्ष श्री अनुराग सूद व सोसायटी के चेयरमैन श्री जे.बी.बहल विशेष तौर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री अविनाश राय खन्ना ने कहा कि रोटरी आई बैंक मानवता की सेवा कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। किसी की अन्धेरी ज़िन्दगी को रोशन करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सोसायटी को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदय गिरी जी ने कहा कि सभी धर्म मानवता की सेवा करने का सन्देश देते हैं और उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को नेत्रदान प्रण पत्र भरना चाहिये तांकि अन्धेरी ज़िन्दगी जी रहे व्यक्तियों को भी रोशनी मिल सके। प्रधान संजीव अरोड़ा व जे.बी.बहल ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुये नेत्रदान करने के लिये जागरूक करते हुये कहा कि एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखों से दो व्यक्तियों की अन्धेरी ज़िन्दगी को रोशनी मिलती है और श्री अरोड़ा ने बताया कि हमारे देश में कोर्निया ब्लाईंडनैस से पीड़ित मरीज़ बहुत ज्यादा है लेकिन मरणोपरांत आंखों का मिलना बहुत कम है। इसलिये सभी को चाहिये कि मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिये प्रण पत्र जरूर भरें तांकि  जो लोग इस दुनियां को देख नहीं पा रहे, वह भी भगवान की बनाई दुनियां को देख सकें। इस अवसर पर प्रण पत्र भरने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आखिर में श्री अनुराग सूद द्वारा आये हुये अतिथियों व संस्थाओं का धन्यवाद करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सरोज, नरवीर ठाकुर नन्दी, प्रिं. डी.के.शर्मा, मदन लाल महाजन, वीना चोपड़ा, तमन्ना बाबू प्रिं.आरती सूद मेहता, दीपिका पलाहा ठाकुर, नरिन्दर सिंह, हर्षविन्दर सिंह पठानिया, मुनीष तलवार, समीर सैनी, दर्पण सैनी कौंसलर, कृष्ण सिंह सैनी, कुलदीप राय गुप्ता, पवन रिशी, सुरिन्दर दीवान, प्रेम तनेजा व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP Govt Fails to Provide 100

Kapurthala /Jan 7/ Daljeet Ajnoha : Under the Viksit Bharat Employment and Livelihood Mission, rural workers will now receive 125 days of employment instead of the earlier 100 days. Provisions for unemployment allowance remain...
article-image
पंजाब

सयुंक्त किसान मोर्चे के उमीदवार डॉ जंग बहादुर सिंह राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

गढ़शंकर – सयुंक्त किसान मोर्चे के उमीदवार डॉ जंग बहादुर ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थको ने भारी संख्या में एसडीएम...
article-image
पंजाब

पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने पकड़ा

माछीवाड़ा उप-तहसील में विधायक जगतार सिंह दलायपुरा के अचानक दौरे के समय हंगामा मच गया। मिली खबर के अनुसार इस दौरान हलका विधायक ने यहां तैनात पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना के मैहतपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी

एएम नाथ। ऊना :  थाना ऊना के अंतर्गत कैदी गुलशन कुमार पुत्र हुकम चंद, निवासी गांव एवं डाकघर खोली, तहसील व जिला काँगड़ा (हि.प्र.), जोकि बनगढ़ जेल में पोस्को केस और अन्य 4 /5...
Translate »
error: Content is protected !!