एक साल-पांच काम कार्यक्रम को प्राथमिकता दें खंड विकास अधिकारीः डीसी राघव शर्मा

by
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागों की समीक्षा बैठक में बोले राघव शर्मा
ऊना (18 फरवरी)- उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को एक साल-पांच काम कार्यक्रम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागों की विभिन्न योजनाओं की आज डीआरडीए सभागार में समीक्षा करते डीसी ने कहा कि एक साल-पांच काम के साथ-साथ पंचायतों में स्वच्छता के लिए कूड़ा संयंत्रों के निर्माण तथा ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने को भी बीडीओ प्राथमिकता दें।
डीसी ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों तथा भूमिका के बारे में अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अच्छे व बड़े काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डीसी ने कहा कि पंचायतों के पास धन की कोई कमी नहीं है, ऐसे में विकास की गति रुकनी नहीं चाहिए तथा किया हुआ काम दिखना चाहिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की तथा 14वें व 15वें वित्तायोग के माध्यम से प्राप्त धनराशि के बारे में भी जानकारी हासिल की।
राजीव गांधी अन्न योजना के पात्रों का चयन करें
उपायुक्त राघव शर्मा ने बैठक में सभी बीडीओ को राजीव गांधी अन्न योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 56 प्रतिशत लाभार्थियों का चयन ग्रामीण तथा 31 प्रतिशत का चयन शहरी क्षेत्रों से किया जाना है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में प्राथमिक परिवारों का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाना है।
बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग विजय सिंह हमलाल तथा सभी बीडीओ शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने पंजाब के आप सांसद के घर पर मारा छापा : जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

ईडी ने सोमवार को भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर रेड की। उन्होंने बताया कि पंजाब के...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओलंपियन मनु भाकर और उनके परिवार के सदस्य बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंचे : कहा… लोगों से अपील करेंगी कि वे एक बार वाघा बॉर्डर पर आकर जवानों की परेड देखें

अमृतसर: ओलंपियन मनु भाकर और उनके परिवार के सदस्य बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। इस मौके पर मनु भाकर और उनके परिवार ने सेरेमनी का लुत्फ उठाया और बीएसएफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी एक माह के भीतर होगी: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी आगामी एक माह के भीतर पूर्ण कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरस मेले का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव ने किया : सरस मेले में प्रदेश और देश के कुल 97 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे

एएम नाथ। मंडी, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2024 के उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित व जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित ‘सरस मेला’ शनिवार को आरंभ हो गया। मुख्य संसदीय सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!