एक ही दिन में दो एनकाउंटर : पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by
जालंधर :  जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर हुए जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में सुबह यमुनानगर से गिरफ्तार किए आरोपी का हार्दिक कंबोज का एनकाउंटर किया था।
आरोपी हार्दिक के आईएसआई के साथ तार जुड़े है। डीआईजी सिंगला ने कहा था कि हार्दिक वांटेड जीशान अख्तर से संबंध है और जीशान के जरिए वह शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। इसी मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए दूसरे आरोपी अमृतपाल सिंह निवासी कपूरथला ने पुलिस की गिरफ्त से भगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने टांग पर गोली मार दी।
देर रात हुआ एनकाउंटर
देर रात पुलिस ने आदमपुर के गांव मंदारा में दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर कर दिया। दरअसल, पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए पीछा किया था। वो भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर दिया। हार्दिक की पूछताछ के अन्य आरोपी की पहचान की गई। जिसके बाद आरोपी हिमाचल से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को अस्पताल में कराया भर्ती
लेकिन गांव मंदारा में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार होने लगा। इस दौरान आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह, धीरज, पांडेय और लक्ष्मी शामिल है। जिसमें पुलिस ने अमनप्रीत सिंह का एनकाउंटर कर दिया है। मुठभेड़ में अमृतपाल सिंह की टांग में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस में 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा CIA टीम की कार्रवाई, चंबी पुल के पास बस से पकड़े दो संदिग्ध एएम नाथ। शाहपुर :  कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना...
article-image
पंजाब

शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट : खालसा स्कूल नवांशहर ने खालसा स्कूल बंगा को हराकर स्कूल स्तरीय फाइनल मैच जीता

ग्राम स्तरीय समुन्द्रा एवं धमाई की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। खेल समाज को स्वस्थ और खुशहाल बनाते : निमिषा मेहता गढ़शंकर : दिलप्रीत सिंह ढिलो की याद में 14वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट...
पंजाब

परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक : चयन परीक्षा वाले 12 शिक्षण संस्थानों में 29 अप्रैल को अवकाश रहेगा

होशियारपुर, 28 अप्रैल- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक 29 अप्रैल 2023, शनिवार को होशियारपुर जिले के विभिन्न 12 केंद्रों में हो रही है। इसे देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 29...
article-image
पंजाब , समाचार

सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग और संगीत का जादू – होशियारपुर नेचर फैस्ट-2025, कुदरत के करीब पहुंचने का अनोखा संगम

 ट्रेकिंग, साइक्लोथोन, किड्स कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भारत-पाक क्रिकेट मैच की लाइव स्क्रीनिंग का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ होशियारपुर, 23 फरवरी: शनिवार शाम को पर्यटकों ने जहां सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग का...
Translate »
error: Content is protected !!