एकल नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : DC जतिन लाल

by

ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने एकल नारियों के कल्याण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित एकल नारी शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश दिए। इस शिविर का आयोजन एकल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा के सहयोग से किया गया, जिसमें जिले के चार ब्लॉक – अम्ब, ऊना, गगरेट, और हरोली की महिलाओं ने भाग लिया।
शिविर में महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिन्हें उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना और समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, बीपीएल सूची में नाम शामिल करवाने, सोलर लाइटें लगवाने, डिपो से राशन प्राप्त करने में आ रही समस्याओं, मकान मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता, निर्माण के लिए जमीन मुहैया करवाने, आधार कार्ड और बीपीएल कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतें शामिल थीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं उत्थान की योजनाओं में एकल नारियों को जोड़ने और उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन कि ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम की जानकारी भी दी, जिसके अंतर्गत प्रशासन ने गरीब परिवारों की जरूरतमंद बच्चियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के पहले चरण मंे प्रशासन जिले की 25 जरूरतमंद बच्चियों को पढ़ाई के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
इस योजना के तहत वही लड़कियां पात्र होंगी, जिनके पिता गुजर गए हों या जो 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हों, जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम हो, और जिन्होंने किसी अन्य योजना का लाभ न लिया हो। योजना के दूसरे चरण में इसका दायरा बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लड़कियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, एकल नारी शक्ति संगठन की राज्य अध्यक्ष निर्मल चंदेल, जिला अध्यक्ष कांता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, डीएफएससी राजीव शर्मा, सीडीपीओ कुलदीप सिंह सहित कल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालूवाल की सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पावरकाॅम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी बैठक की : निजीकरण की नीति तहत कॉर्पोरेट घरानों को मालामाल किया जा रहा – पेंशनर्स एसोसिएशन

गढ़शंकर, 6 नवम्बर : पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड ट्रांसमिशन डिवीजन गढ़शंकर की बैठक मंडल कार्यालय गढ़शंकर में की गई। बैठक दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए दोष लगाया कि देश के मारू...
article-image
पंजाब

प्राचीन दुर्गा मंदिर(भामेश्वरी मंदिर )भाम में मूर्ति स्थापना दिवस 25 मई को मनाया जाएगा : बहन विनोद कुमारी

इस अवसर पर माता उषा देवी जी का सरुप स्थापित किया जाएगा : बहन विनोद कुमारी 25 मई रात्रि को पूनम दीदी वृंदावन वाले महामाई की महिमा का गुणगान करेंगी होशियारपुर lदलजीत अजनोहा :...
article-image
पंजाब

युवक को 1 करोड़ 90 लाख का चूना : लड़की ने भेजी थी फ्रैंड रिक्वेक्ट, फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा भारी

फतेहगढ़ साहिब। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख 26 हजार 300 रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!