एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया 

by
गढ़शंकर, 27 जनवरी: एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने ईसीएचएस पाली क्लीनिक गढ़शंकर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। सोसाइटी के चेयरमैन कैप्टन आर. एस. पठानिया तथा ईसीएचएस प्रभारी कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने तिरंगा फहराया। कैप्टन पठानिया, कर्नल परशोत्तम और अन्य वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला और हमारे लिखित संविधान की प्रशंसा की जिसे 1950 में इस दिन लागू किया गया था। कैप्टन पठानिया ने जोर देकर कहा कि हमें 15 अगस्त और 26 जनवरी को इस तरह से मनाना चाहिए जैसे हम दिवाली, दशहरा आदि अपने अन्य त्यौहारों का जश्न मनाते है। इस अवसर पर कैप्टन आरएस पठानिया,व कर्नल पुरुषोत्तम सिंह के अलावा सूबेदार बलबीर सिंह राणा,
 सूबेदार केवल सिंह, सूबेदार हरमंदिर सिंह, सूबेदार विनय शर्मा, हवलदार महेंद्र पाल, हवलदार गोपाल सिंह राणा, कर्नल लखबीर, हवलदार श्याम सुंदर, हवलदार प्रेम पाल, हवलदार अमरीक, कैप्टन सुरेंद्र कुमार तथा सोसाइटी के सभी पदाधिकारीयों, बड़ी संख्या में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों ने बच्चों के साथ समारोह में भाग लिया। इस मौके मनोरंजक कार्यक्रम के अलावा विभिन्न खेल आयोजित किए गए। यह समारोह पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुआ, जिसके बाद दोपहर का भोजन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CM भगवंत मान के चंडीगढ़ कैंप ऑफिस पहुंची CBI की टीम : मोहाली और संगरूर में भी पहुंचीं टीमें

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि CBI की टीमें मोहाली और संगरूर...
article-image
पंजाब

रेत खनन के लिए पंचायत की मंजूरी को अनिवार्य किया जाए: सांसद मनीष तिवारी 

चंडीगढ़, 13 दिसंबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने सुझाव दिया है कि रेत खनन की मंजूरी देने से पहले गांवों की पंचायतों की इजाजत लिए जाने को...
article-image
पंजाब

किसान से लेकर जवान तक. अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने संसद में सरकार को इन मुद्दों पर घेरा

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र में विपक्षी दल ‘इंडिया अलायंस’ ने सत्तापक्ष एनडीए पर जमकर हमला बोला।  पहले सत्र के छठे दिन पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर...
article-image
पंजाब

अलमस्त फ़कीर बापू गंगा दास जी की 10वीं पुण्यतिथि को समर्पित कलश यात्रा निकाली गई

यह कलश यात्रा दरबार बापू गंगा दास से शुरू होकर शहर के बाज़ारों से होते हुए दरबार में समाप्त हुई। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड माहिलपुर द्वारा देश-विदेश और...
Translate »
error: Content is protected !!