एक्सिस बैंक लूट 2018 : एक्सिस बैंक के लूटेरों को माहिलपुर पुलिस राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

by

माहिलपुर – 2018 में कोटफातुही में एक्सिस बैंक में रिवाल्वर की नोक पर 8 लाख 60 हजार रुपये पांच नकाबपोश लूटेरों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर लूटने वाले लूटेरों में से एक जसविंदर सिंह उर्फ घंटी को माहिलपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर सिंह औजला व एसएचओ माहिलपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि थाना बनाड़ जिला जोधपुर राजस्थान पुलिस ने सूचना दी थी कि जसविंदर सिंह उर्फ घँटी पुत्र हरजीत सिंह निवासी भगतूपुर थाना माहिलपुर को गिरफ्तार किया है तो हमने उन्हें बताया कि उक्त जसविंदर सिंह की थाना गढ़शंकर में दर्ज विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहा है और एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर डीएसपी गढ़शंकर की अगुवाई में गठित टीम द्वारा थाना माहिलपुर में दर्ज मुकदमा नंबर 78 धारा 395, 482 व 411 और अवैध हथियार रखने के आरोप में पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय द्वारा 4 दिन के रिमांड दिया गया है। उन्होंने बताया कि जसविंदर सिंह के विरुद्ध करीब 10 केस माहिलपुर, चब्बेवाल, मेहटियाना व गढ़शंकर में दर्ज है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में और खुलासे हो सकते है। डीएसपी नरिंदर सिंह औजला ने बताया कि बैंक लूट में करीब दस के करीब आरोपी थे और जसविंदर सिंह फरार घोषित अपराधी था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जागरूक करने डोडरा क्वार पहुंचे राज्यपाल

एएम नाथ। शिमला :  नशे के खिलाफ अपने अभियान को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार सायं शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा किया। वह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

1.08 करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद – CBI का एक्शन, 11 ठिकानों पर मारी रेड,

 सीबीआई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने का फैसला कर लिया है। सीबीआई ने आज एक साथ 11 ठिकानों पर रेड मारकर अपराधियों के भीतर डर का बीज बो दिया है। सीबीआई ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच बनेगा डबललेन पुल : केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया बजट, गडकरी ने दी जानकारी

ऊना :  ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच डबललेन पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 36.93 करोड़ रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!