एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चों भी ले सकते हैं मिशन वात्सल्य का लाभ: एडीएम रोहित राठौर

by

धर्मशाला, 6 जुलाई। निराश्रित और सेमी ऑर्फन बच्चों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन वात्सल्य का लाभ एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चे भी ले सकते हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज वीरवार को स्पॉन्सरशिप/फॉस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऑर्फन और सेमी ऑर्फन बच्चों को प्रतिमाह 4500 रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
एडीएम ने बताया कि इस योजना के तहत स्वयं एचआईवी संक्रमित या संक्रमित परिवारों के बच्चे भी लाभ ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि कोई ऐसा मामला किसी के ध्यान में आता है तो वे भी महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 12 वर्ष आयु तक के बच्चों के जॉइंट खाते में और इससे अधिक आयु के बच्चों के स्वयं के खातों में यह पैसा विभाग द्वारा जमा करवाया जाता है।
168 बच्चे ले रहे अभी तक लाभ, 17 और जुड़े
रोहित राठौर ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिले में अभी तक कुल 168 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश द्वारा जिले के विभिन्न खण्डों के 20 जरूरतमंद बच्चों के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। जिनमें से 17 बच्चों के दस्तावेज सही पाए जाने पर एडीएम ने इन्हें मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति सचिन शर्मा, आशीष पठानिया, लीला ठाकुर, मनी कुमार सहित महिला एवं बाल विकास से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील कृष्णगढ़ में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : नायब तहसीलदार ने फहराया तिरंगा

कुठाड, 26 जनवरी (तारा) : कृष्णगढ़ उप तहसील परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने फहराया तिरंगा व पुलिस होमगार्ड परेड की सलामी ली। उन्होंने...
हिमाचल प्रदेश

ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

ऊना : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर कोर्ट के पास चली गोलियां : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी घायल

एएम नाथ। बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों के पुनर्वास के लिए, जी जान से जुटे हैं : जयराम ठाकुर

समय से उपलब्ध हो लोगों को सहायता और सरकार से मिले पुनर्वासन योजनाओं का लाभ सभी प्रभावितों की अधिकारिक सूची जल्द से जल्द जारी करे सरकार जन सहयोग से पुनर्वासन में मिलेगा सहयोग लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!