एचआरटीसी की दुर्दशा नहीं आलाकमान की इमेज है सरकार की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

by
हर दिन हास्यास्पद फैसले करवा रहे हैं प्रदेश की सरकार की फजीहत ,  टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष
युवाओं पर है विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का दारोमदार
एएम नाथ। सोलन :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी से जुड़े फैसले हर दिन अखबारों की सुर्खियां बनते हैं। कभी चलती बस से पहिए बाहर आ जाते हैं, तो कभी बस स्टेशन से निकलते ही हाँफ जाती है। कभी यात्री बस को धक्का देकर बस स्टेशन तक पहुंचाते हैं। लेकिन ऐसी समस्याएं सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। लेकिन सरकार के खिलाफ कोई आम आदमी कोई बात कह दे या तो वह बात सरकार को नागवार गुजरती है। बस में आम आदमी आलाकमान से संबंधित कोई वीडियो चला दे तो पूरा का पूरा अमला हरकत में आ जाता है। उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी हो जाते हैं, उन्हें नौकरी से निकालने की तरकीबें  खोजी जाने लगती हैं।  व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था पतन का जो दौर इस समय चल रहा है  उसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
सुक्खू सरकार की किसी न किसी कारगुजारियों की  वजह से हर दिन प्रदेश की छवि खराब होती है। सरकार की वजह से आए दिन कोई न कोई शर्मसार करने वाली घटना प्रदेश में होती है। प्रदेश में बहुत सारी समस्याएं  सरकार की वजह से हैं। जिनका निराकरण किया जाना आवश्यक है लेकिन सरकार की प्राथमिकता में जनहित से जुड़े कोई काम नहीं है। कभी मुख्यमंत्री तक समोसा नहीं पहुंचता तो उसके लिए सीआईडी जांच लगा दी जाती है। कभी कोई व्यक्ति बस में किसी वीडियो चलने के निराधार आरोप लगा देता है तो बस के कंडक्टर के और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाती है। प्रदेश मुख्यमंत्री के तुगलकी तौर तरीकों से नहीं चल सकता है। देश के मुख्यमंत्री और अधिकारियों के समझना चाहिए कि प्रदेश में और समस्याएं हैं जिनका निराकरण करना जरूरी है। झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने सिर्फ प्रदेश के लोगों को ठगा है उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। युवाओं को रोजगार देने की नीति लाने के बजाय बेरोजगार करने की नीतियां बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार से निवेदन है कि वह अपने आलाकमान के इमेज की चिंता करने के बजाय प्रदेश के लोगों की चिंता करें और तानाशाही से बाज आए।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दून विधानसभा क्षेत्र के कुठाड़ के अंतर्गत आने वाले टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है उन्हीं के कंधों पर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। भारत के प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने का सारा दारोमदार इन्हीं युवा कंधों पर है। कार्यक्रम के अंत में नेता प्रतिपक्ष ने विभिन्न श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रोंको पुरस्कृत किया। इस मौके पर उनके साथ दून पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, विधानसभा क्षेत्र दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, कोठार के राजा अरुण सेन, प्रबंध निदेशक आकाश वक्ता, ग्राम प्रधान कैलाश शर्मा, प्रधानाध्यापक रीता झा, संस्थान के प्रबन्धन से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद कई और धमाकों की थी साजिश : ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

अमृतसर। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल कई और धमाके करने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*कमलेश ठाकुर ने धार और धंगड़ पंचायत का किया दौरा…….कहा … विकास कार्यों को मिलेगी गति*

एएम नाथ। देहरा, 04 अक्टूबर :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज धार व धंगड़ पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 नवम्बर को नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत 4 संकल्पों पर सदन में होगी चर्चा : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज कार्य सलाहकार समिति...
article-image
पंजाब

आर. जे. क्रिएटर्स वखरा स्वैग एवं सिटी ग्रुप एचडीसीए के साथ मिलकर होशियारपुर को सेहतमंद करेंगे

सांसद डॉ. राजकुमार, विधायक जिंपा और डॉ.इशांक  बनेंगे समारोह की शान होशियारपुर : आर. जे. क्रिएटर्स बखरा स्वैग दिसंबर महीने में होशियारपुर के विकास के लिए एक यूनिक बिजनेस एग्जिबिशन का आयोजन कर रहा...
Translate »
error: Content is protected !!