एचआरटीसी की बदहाली पर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला : ‘जुगाड़ से बसें चलाकर जनता की जान जोखिम में डाल रही सरकार’

by

टायर और स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर करे सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने एचआरटीसी की खराब व्यवस्था, कर्मचारियों के लंबित वेतन और पेंशनरों की मांगों को लेकर सुक्खू सरकार को घेरा

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टायरों और स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण निगम में जुगाड़ के सहारे बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा से समझौता हो रहा है।
शनिवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले सहित कई डिपो में आवश्यक सामान की कमी के चलते एक बस के टायर निकालकर दूसरी बस में लगाए जाने जैसी खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में सरकारी बसें धक्का लगाकर स्टार्ट की जा रही हैं, जबकि अनेक बसें टायर और जरूरी कलपुर्जों के अभाव में कार्यशालाओं में खड़ी हैं। उनका आरोप है कि कई ग्रामीण और महत्वपूर्ण रूट बंद कर दिए गए हैं, जबकि कई स्थानों पर खस्ताहाल बसों का संचालन कर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एचआरटीसी के चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं भत्ते नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हुआ है। वहीं, पेंशनरों की लंबित मांगों और एरियर का भुगतान न होने से उनमें भी सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि निगम की व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो लोगों का सरकारी परिवहन सेवा से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने निगम की वित्तीय स्थिति के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केवल घोषणाओं से व्यवस्था नहीं सुधरेगी, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे।
उन्होंने सरकार से मांग की कि एचआरटीसी के लिए तत्काल पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए, टायर और स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर की जाए, बंद पड़े रूट बहाल किए जाएं तथा कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : अभिषेक गर्ग

एनजीओ भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह  एएम नाथ। हमीरपुर 03 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को यहां एनजीओ भवन में आयोजित किया गया, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, छात्रा सुरभि दो दिन पहले ही घर से हॉस्टल लौटी थी

होशियारपुर :  बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका दो दिन पहले ही हॉस्टल लौटी थी। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध गंगा योजना से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : किशोरी लाल*

घरथोली में काफ रैली का आयोजन बैजनाथ, 29 नवंबर :- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सौजन्य जर्सी संतान परीक्षण परियोजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के घरथोली में बछड़ी रैली (काफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने की स्व. श्री केवल सिंह पठानिया के परिजनों से मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री केवल सिंह पठानिया के गांव बासा बजीरा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर...
Translate »
error: Content is protected !!