एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने आभार किया व्यक्त

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और वर्तमान प्रदेश सरकार पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मचारियों की डाइट मनी 210 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये की है, जिसमें पांच गुणा बढ़ोतरी की गई है जोकि राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है।
उन्होंने पुलिस फोर्स की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रथम पंक्ति के रक्षक हैं जिनकी कानून व्यवस्था को कायम रखने में अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिर और शांतिपूर्ण समाज के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि वे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चिित करने के साथ-साथ न्याय के लिए निष्ठा से कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियों के अलावा वे प्राकृतिक आपदा और संकट के समय में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में कार्य करते हैं, जहां वे लोगों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात प्रबंधन, यातायात कानूनों को लागू करने और दुर्घटना होने पर तुरंत मुस्तैदी से कार्य करने के लिए जिम्मेदार हैं और यह सभी तरह की सार्वजनिक सुरक्षा में योगदान देते हैं। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और सुजानपुर के विधायक रंजीत सिंह राणा भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

ऊना, 16 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

‘एंटी-चिट्टा अभियान’ ऊना में तेज़ : डीसी–एसपी ने ली बैठक, संवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों को तुरंत सक्रिय होने निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ को जिले में मिशन मोड पर आगे बढ़ाते हुए निर्णायक गति दी है। उपायुक्त जतिन लाल ने चिट्टा और नशे को लेकर चिन्हित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्र की व्यवस्था ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में जांची

अर्की :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने गत देर सांय सोलन ज़िला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) एवं वी.वी.पैट के लिए स्थापित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रस्तावित आनंदपुर साहिब को गढ़शंकर को मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर व होशियारपुर के वकीलों ने कोर्ट काम्प्लेक्स से लेकर शहर में रोष मार्च करते हुए डिप्टी स्पीकर की रिहायश के समक्ष पहुँच कर किया जोरदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 14 नवंबर :  उपमंडल गढ़शंकर को प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में मिलाने के खिलाफ आज गढ़शंकर की सड़कों पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों...
Translate »
error: Content is protected !!