एचपीटीडीसी के आठ होटल निजी हाथों में देने का फैसला, नगरोटा में 180 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला बड़ा होटल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने घाटे में चल रहे हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचपीटीडीसी) के आठ होटलों को ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (ओएनएम) आधार पर निजी हाथों में देने का फैसला लिया है।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शुक्रवार को शिमला में कहा है कि यह निर्णय कैबिनेट स्तर पर लिया गया है और निगम अब इस फैसले को चुनौती नहीं दे सकता। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पर्यटन निगम इन होटलों को निजी हाथों में देने के पक्ष में नहीं था और कर्मचारियों की ओर से भी इसका विरोध किया गया है।

आरएस बाली ने बताया कि इन होटलों की हालत सुधारने और उन्हें आधुनिक बनाने के लिए पहले सरकार से बजट की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने निजी भागीदारी के जरिए इनके संचालन और रखरखाव का रास्ता चुना है। उनका कहना है कि निगम का उद्देश्य पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाना है और इसी दिशा में आगे की योजनाओं पर काम जारी रहेगा।

इसी बीच पर्यटन निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई बड़े फैसले भी लिए गए हैं। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड के किनारे करीब 180 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला बड़ा और आधुनिक होटल बनाया जाएगा। यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से तैयार होगी। इस होटल को फाइव स्टार श्रेणी के स्तर पर विकसित करने की योजना है और इसमें प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन भी बनाया जाएगा। धौलाधार पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बनने वाला यह होटल पर्यटन को नया आकर्षण देगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया 6 अप्रैल तक अंतिम रूप देने की तैयारी है।

आरएस बाली ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन निगम के कारोबार में लगातार सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2021-22 में निगम का टर्नओवर 78 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 109 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद 2023-24 में यह 105 करोड़ और 2024-25 में 107 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

पर्यटन सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए निगम के कई होटलों में मरम्मत और नवीनीकरण का काम भी चल रहा है। शिमला स्थित होटल हॉलिडे होम के नवीनीकरण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा मनाली के तीन होटलों में भी मरम्मत का काम जारी है। हमीरपुर के होटल हमीर में 20 करोड़ रुपये और ज्वालाजी के होटल में 35 करोड़ रुपये से सुधार कार्य किए जाएंगे।

पर्यटन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम ने 24 घंटे चलने वाला कॉल सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह में 13 भगोड़े/वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) एवं समन स्टाफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में बड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संपत्ति कर को लेकर भ्रांतियां निराधार, समय पर भुगतान पर मिलेगी छूट- नगर निगम बनने के बाद नहीं लगाया गया कोई नया कर – नगर निगम आयुक्त

रोहित जसवाल। ऊना, 28 फरवरी। नगर निगम बनने के बाद गृह कर व संपत्ति कर को लेकर विभिन्न तरह की भ्रांतियां और भ्रामक खबरें सामने आ रही हैं, जो पूरी तरह से निराधार हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर में 112 यूनिट रक्त किया एकत्रित

बीबीएन ,12 अप्रैल (तारा) : देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल द्वारा समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए अमरावती कॉलोनी स्थित क्लब हाउस में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!