एचपीपीएससी प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए जल्द से जल्द परीक्षा के लिए करें आवेदन

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द परीक्षा के लिए आवेदन करें।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद ऑनलाइन भर्ती आवेदन या समर्थन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे एचपी प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 26 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एचपीएएस मेन्स 2024 के आवेदन के चरण
आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एचपीएएस मुख्य 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन करें और परीक्षा के लिए आवेदन करें।
अपना आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
शुल्क भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख*

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. डिजिटल इंडिया मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ऊना ज़िले में सेवा भाव सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत : मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का DC मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

विद्यार्थियों के साथ संवाद कर जानी उनकी समस्याएं एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का दौरा कर विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसमानी बिजली गिरने से बोह घाटी में 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी एक दर्दनाक प्राकृतिक हादसे का गवाह बनी, जहां तेज बारिश और गर्जना के बीच आसमानी बिजली गिरने से 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!